न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल

गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। फायरिंग के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Mar 2026 9:56:09

गाजियाबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 बदमाश घायल

गाजियाबाद में गोतस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गोतस्करी से जुड़े एक गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि उनके तीन साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई मंगलवार देर रात की है, जब इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया था।

मुखबिर की सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई

वेव सिटी के एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि पिछले दिनों क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह दोबारा सक्रिय हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई।

इसके बाद पुलिस ने एबीईएस कट और चिपियाना अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, ताकि संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा सके।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार में बैठे लोग अचानक गाड़ी मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस ने तुरंत उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें मारुफ और अयान नाम के दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए।

तीन अन्य बदमाशों को घेरकर पकड़ा

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बाकी तीन आरोपियों—जोहिन, आलम और समीर—को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कई कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी वेव सिटी और विजयनगर थाना क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप