न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिलहाल बचाव ही है कोरोना वायरस का इलाज, भारत में 5 लोगों की हुई पुष्टि

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्‍या 3,000 को पार कर गई है, जबकि 89,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Mar 2020 10:10:39

फिलहाल बचाव ही है कोरोना वायरस का इलाज, भारत में 5 लोगों की हुई पुष्टि

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्‍या 3,000 को पार कर गई है, जबकि 89,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस को लेकर भारत में अब चिंता बढ़ गई है। यह वायरस अब राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ गुलाबी नगरी जयपुर में भी एक इटली से आए सैलानी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक व्यक्ति दिल्ली में और एक तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में जिस शख्स को कोरोना वायरस था, अब उसकी वजह से नोएडा और आगरा में इसके होने का संशय बना हुआ है। भारत में अब तक 5 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि इसी संक्रामक बीमारी जैसे लक्षणों को लेकर 37 लोगों का देश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस के जो दो नए मामले भारत में सामने आए हैं, उनमें से एक ने हाल ही में इटली की यात्रा की थी, जबकि दूसरे ने दुबई की यात्रा की थी।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से जरूरी नहीं होने पर ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर की यात्रा करने से बचने की सलाह भी दी गई है।

coronavirus,coronavirus in india,china,coronavirus news,Health

9 दिनों तक जीवित रह सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह वायरस दरवाजों के हत्थों, बसों और मेट्रो ट्रेन में सहारे के लिये पकड़े जाने वाली लोहे की छड़ों जैसी जगहों पर ये 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। इतना ही नहीं 200 मीटर की दूरी तक अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो फैल सकता है। अगर ऐसा है तो यह खतरनाक है। क्योंकि दुनिया के जिस हिस्से में भी यह फैला काफी तेजी से फैला है। ईरान,दक्षिण कोरिया में भी यह काफी तेजी से फैला और देखते देखते काफी लोग जान से हाथ धो बैठे और तेजी से लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। यह वायरस किस प्रकार फैलता है इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रहा ही। जानकारों का कहना है कि ये सार्स बीमारी से भी तेजी के साथ फैलता है। सांस के द्वारा, छूने से और सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा जाने से फैलता है।

coronavirus,coronavirus in india,china,coronavirus news,Health

अब तक नहीं है कोई सटीक उपचार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक एक संक्रामक रोग है जो मानव के नए किस्म के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण फैला है और सही उपायों से इस पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन सच तो यह है कि इस वायरस से बचाव के लिए अब तक कोई टीका नहीं बनाया गया है। गर्मियों तक कोरोना वायरस का इलाज उपलब्ध होगा या नहीं इसपर एक बड़ा सवाल है।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस का इलाज करने के लिए इन गर्मियों तक दवाईयां उपलब्ध हो सकेंगी। लेकिन इसपर साफ तौर पर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है कि इससे निजात के लिए टीका या दवाई कब तक बाजार में आएगी। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से लोगों को बताया गया है कि फिलहाल बचाव ही इसका बेहतर इलाज है। इसमें यह भी बताया गया है कि लोगों को इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए :

कोरोना से बचाव के लिए क्या करें

- स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखें
- समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें
- छींकते या खांसते समय अपने मुंह को कवर कर लें
- जब कभी हाथ गंदा दिखे, इसे साबुन से ठीक तरह से साफ करें
- अगर हाथ गंदा न दिखे तो भी इसे साबुन या अल्‍कोहल बेस्‍ड हैंड रब से क्‍लीन करें
- टिश्‍यू पेपर को इस्‍तेमाल करने के बाद तुरंत डस्‍टबिन में फेंक दें, इसका भी ध्‍यान रखें कि डस्‍टबिन बंद हो
- अगर आप बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें

कोरोना से बचाव के लिए क्‍या न करें

- अगर आपको खांसी या बुखार है तो किसी के भी बहुत करीब न जाएं
- सार्वजनिक स्‍थलों पर न थूकें
- कच्‍चा मांस या अच्‍छी तरह से न पकाए गए मीट को नहीं खाएं
- मांस बाजार जाने से बचें जहां मवेशियों को काटा जाता है

इन 5 सुपरफूड का करे सेवन

- अदरक
- हल्दी
- अलसी
- दालचीनी
- तुलसी

9 दिनों तक जीवित रहता है कोरोना वायरस! जाने किस हद तक है ये खतरनाक

कोरोना वायरस को फटकने भी ना दे अपने पास, इन सुपरफूड से बढ़ाए अपनी इम्यूनिटी

कोरोना वायरस का कहर जारी, इस तरह करें अपना बचाव

गरमा-गरम मोमोज स्वाद में टेस्टी लेकिन सेहत के लिए खतरनाक, जाने कैसे

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर