न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक सामने आया है। CAD रेंडर्स से फोन के संभावित डिजाइन, डुअल रियर कैमरा, डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट जैसी कई अहम जानकारियों के संकेत मिले हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 09 Mar 2026 5:42:26

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

टेक दुनिया में लंबे समय से चर्चा में बने एप्पल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस डिवाइस को iPhone Fold नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन आने वाले समय में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक Apple ने इस फोल्डेबल आईफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन समय-समय पर इससे जुड़ी लीक रिपोर्ट्स और जानकारियां सामने आती रहती हैं।

अब हाल ही में इस डिवाइस के CAD (Computer-Aided Design) रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनसे इसके संभावित डिजाइन और कैमरा सेटअप को लेकर कई अहम संकेत मिले हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि यह फोन बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है, जो फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट और खोलने पर टैबलेट जैसा बड़ा डिस्प्ले अनुभव दे सकता है।

CAD रेंडर्स से डिजाइन का मिला संकेत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेक टिप्स्टर Sonny Dickson ने इन CAD रेंडर्स को साझा किया है। इन तस्वीरों में फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखाया गया है, जिससे इसके संभावित लुक और बनावट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रेंडर्स के अनुसार फोन के कवर डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट दिखाई देता है, जहां सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं अंदर मौजूद फोल्डेबल स्क्रीन पर भी वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए अलग कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। कवर स्क्रीन पर कैमरा बीच में दिखता है, जबकि अंदर की स्क्रीन पर यह टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में हो सकता है।

इस बड़े फोल्डेबल डिवाइस में फ्लैट फ्रंट और बैक पैनल होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। इसके रियर डिजाइन को देखकर ऐसा लगता है कि यह काफी हद तक iPhone 17 Pro की डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित हो सकता है। बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक अलग ग्लास सेक्शन भी दिया जा सकता है, जहां कंपनी का लोगो नजर आ सकता है।

डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना

लीक जानकारी के अनुसार iPhone Fold में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। यह कैमरा सिस्टम एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड मॉड्यूल में फिट किया जा सकता है। इसके साथ LED फ्लैश और सेकेंडरी माइक्रोफोन भी देखने को मिल सकते हैं।

फोन में USB Type-C पोर्ट दिए जाने की भी संभावना है, जो अब एप्पल के नए आईफोन्स में सामान्य हो चुका है। इसके अलावा निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल हो सकता है। वहीं फोन के दाईं ओर पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और एक अतिरिक्त बटन देखने को मिल सकता है, जिसे कंपनी एक्शन बटन के तौर पर पेश कर सकती है।

संभावित प्रोसेसर और डिस्प्ले

हालांकि CAD रेंडर्स से फोन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हाल की कुछ रिपोर्ट्स में इसके हार्डवेयर को लेकर भी अनुमान लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस डिवाइस में एप्पल का नया Apple A20 Pro chip दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित हो सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो यह फोल्डेबल फोन खोलने पर लगभग 7.8-इंच का बड़ा स्क्रीन ऑफर कर सकता है, जबकि बाहर की तरफ करीब 5.3-इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। कैमरा के मामले में भी यह फोन दमदार हो सकता है और इसमें पीछे की तरफ डुअल 48-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलने की चर्चा है।

कनेक्टिविटी और बॉडी मटेरियल

कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इस डिवाइस में एप्पल का नया Apple C2 modem मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा फोन की बॉडी को मजबूत और प्रीमियम बनाने के लिए टाइटेनियम और एल्यूमिनियम के मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत