न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्क के भरोसे रहना होगी बेवकूफी, कोरोना से बचने के लिए करे ये काम

भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। भारत में कोरोना वायरस के कुल 28 मामले सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Mar 2020 4:30:04

मास्क के भरोसे रहना होगी बेवकूफी, कोरोना से बचने के लिए करे ये काम

भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। भारत में कोरोना वायरस के कुल 28 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पूरी दुनिया में इस वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 3000 के पार जा चुकी है और 90000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। जब से दिल्ली में एक शख्स को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, तब से पूरे भारत में मेडिकल स्टोर्स पर मास्क और सैनिटाइजर खरीदने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। लेकिन इस बीच अमेरिका के सर्जन जनरल ने 29 फरवरी को ट्वीट कर लोगों से कहा था कि मास्क खरीदना बंद करें। किसकी सुनें? मास्क खरीदें या नहीं? सबसे बड़ा सवाल ये है कि मास्क की जरूरत है भी या नहीं? है तो किसको और कब और कौन सा मास्क? आइए इन सवालों को जवाब जानते हैं।

अगर आप किसी कोरोना वायरस (Coronavirus) से ग्रस्त व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो बेशक आपको मास्क पहनना होगा। वहीं जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वैसे भी बुखार, कफ या सांस में तकलीफ से पीड़ित मरीजों को हमेशा मास्क पहनना चाहिए।

मास्क को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि मास्क कैसे पहना जाए। WHO के अनुसार मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए। अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोने चाहिए। मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहे। उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़क कर निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिए। ये वीडियो आपको पूरी जानकारी दे देगा।

अगर आपको इंफेक्शन नहीं है तो मास्क पहनना जरूरी नहीं है, FORBES की रिपोर्ट में ये साफ किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा कॉलेज ऑफ मेडिसिन में मेडिसिन और महामारी विज्ञान की एक प्रोफेसर एली प्रेंसेविक के अनुसार आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, उल्टा आपको उसे पहनना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको एन95 मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है। उनके अनुसार इस बात का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है कि स्वस्थ लोग मास्क पहनकर कोरोना से बच सकते हैं। उल्टा वो मास्क गलत तरीके से पहन लेते हैं तो उससे खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि वह बार-बार अपने मुंह पर हाथ लगाते हैं। सिर्फ तभी मास्क पहनना जरूरी है, अगर आप बीमार हैं, ताकि ये कोरोना वायरस आप से दूसरों को ना फैले। या फिर तब पहनें, जब आप किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल कर रहे हों।

infection risk,face mask,covid-19,coronavirus effects,corona virus,what is coronavirus,coronavirus,india,china

इससे बचने के लिए ये करना चाहिए

- अपने आसपास के लोगों के साथ कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहतर होगा ताकि इंफेक्शन से आप बचे रहें
- नियमित तौर पर हाथ धोएं, यानि दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20-30 सेकेंड तक कायदे से धोएं
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए एक अच्छे सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे भी खासी दूरी बनाए रखना बेहतर होगा
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं
- इस बीमारी से बचने के लिए कच्चा या अधपका मांस खाने से परहेज करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें
- सांस की तकलीफ से पीड़िता मरीज के पास जाने से बचने की कोशिश करें
- छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढंके और बाद में इस टिशू को डस्टबिन में फेंक दें
- अच्छे मास्क और दस्ताने को प्रयोग में लाएं, ताकि इंफेक्शन से बचे रहें
- खांसी बुखार के वक्त यात्रा करने से परहेज करें
- स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
- बुखार,खांसी और जुकाम के लक्षण होते ही अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर