न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के ऐसे रिकॉर्ड जिससे सभी खिलाड़ी बचना चाहते है

क्रिकेट के खेल में आये दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते रहते हैं। अब तक कुल 6 वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट्स का आयोजन किया जा चुका है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Nov 2017 11:24:27

T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के ऐसे रिकॉर्ड जिससे सभी खिलाड़ी बचना चाहते है

क्रिकेट के खेल में आये दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते रहते हैं। अब तक कुल 6 वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट्स का आयोजन किया जा चुका है। पहला टूर्नामेंट साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट को शुरू हुए लगभग एक दशक का समय गुजर चुका है। चूंकि, टी20 में तेजतर्रार बल्लेबाजी के कारण रिकॉर्ड बहुत बनते हैं। पर कुछ ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड भी बन जाते हैं जिससे सभी टीमें और खिलाड़ी बचना चाहते है। टी20 के खेल में ऐसे ही अनचाहे रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी से लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज हैं जिससे वो पीछा छुड़ाना चाहते हैं। इन रिकॉर्ड को सभी टीमें और खिलाड़ी चाहते हैं कि उनके नाम से हट किसी और के नाम पर चले जाएं। आज हम आपको टी20 के ऐसे ही अनचाहे कीर्तिमानों के बारे में बताएंगे।

* वर्ल्ड टी20 का सबसे कम स्कोर :

साल 2014 के वर्ल्ड टी20 में कई ‘लो स्कोर’ वाले मैच देखने को मिले थे। इन सबमें सबसे कम स्कोर नीदरलैंड ने बनाया था। श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 39 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यह टी20 में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इस दौरान उनका रन रेट 3।71 रहा था जो किसी टीम के द्वारा टी20 में सबसे कम रन रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड है।

* सबसे ख़राब इकोनोमी रेट :

भारत के गेंदबाज़ स्टुअर्ट बिन्नी के नाम भी सबसे ख़राब इकोनॉमी रेट का रिकॉर्ड दर्ज है। 2016 में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच हुए टी20 मुकाबले में बिन्नी ने सिर्फ एक ओवर कराया और उनका इकोनॉमी रेट 32 रहा। ओवर की पहली 5 गेंदों पर एविन लुईस ने 5 छक्के लगाए और आखिरी बॉल पर दो रन बने। इसके बाद बिन्नी ने और ओवर नहीं किए और भारत मैच भी हारा।

worst world records in t20 cricket,cricket,records

* वर्ल्ड टी20 में सबसे ज्यादा डक (शून्य) :

वर्ल्ड टी20 में सबसे ज्यादा बार डक्स (शून्य) पर आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। इसके अलावा श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान भी इस क्रम में दूसरे स्थान पर हैं। दिलशान जिन्हों वर्ल्ड टी20 में 30 की ऊपर की औसत के साथ रन बनाए हैं उन्होंने वह वर्ल्ड टी20 में खेली गईं 34 पारियों में 5 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इसके अलावा शाहिद अफरीदी भी 5 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

* सबसे मंहगा ओवर :

टी20 का यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज है और आज तक के अंतरराष्ट्रीय टी20 वही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिनके एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर छक्के लगे हैं। 2007 टी20 के एक मैच में युवराज सिंह ने डरबन के मैदान पर ब्रॉड की ओवर के सभी गेंदों को मैदान से बाहर मार दिया था और टी20 इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी जमाया था।

* लगातार हार का कीर्तिमान :

ज़िम्बाब्वे ने क्रिकेट इतिहास में कई बार बुरा दौर देखा है लेकिन सबसे बुरा दौर 2010 से 2013 के बीच रहा था। 3 मई 2010 से 3 मार्च 2013 के बीच ज़िम्बाब्वे को लगातार 16 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार हार का रिकॉर्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर