न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब महिला ने अपने बीमार बच्चे को अरुण गोविल के पैरों पर रख दिया, कहा - 'राम' इसे बचा लो

अरुण गोविल ने वो किस्सा सुनाया जब एक महिला ने अपने बीमार बच्चे को उनके पैरों में रख दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 4:27:07

जब महिला ने अपने बीमार बच्चे को अरुण गोविल के पैरों पर रख दिया, कहा - 'राम' इसे बचा लो

कोरोना को लेकर लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक बार फिर दूरदर्शन पर 'रामायण' को दिखाया गया। पहली की जैसे इस बार फिर लोगों ने 'रामायण' पर भरपूर प्यार लुटाया। इतना ही नहीं इसे दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो भी बताया गया। आपको बता दे, 33 साल पहले जब 'रामायण' का प्रसारण हुआ था तब लोगों में इसे देखने का इतना क्रेज था कि लोग टीवी नहीं होने पर पड़ोस के घरों में जाकर ये शो देखा करते थे। गलियों में सन्नाटा पसर जाता था और लोग चप्पल उतारकर टीवी के सामने बैठा करते थे। इतना ही नहीं लोग टीवी पर माला चढ़ाया करते थे। लोग अरुण गोविल को ही असली का राम समझ बैठते थे।

ram,arun govil,ramayan stories,arun govil facts,ramanand sagar,coroanvirus,lockdown,entertainment,tv gossips

एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने वो किस्सा सुनाया जब एक महिला ने अपने बीमार बच्चे को उनके पैरों में रख दिया था। बात तब की है जब गोविल ने राम का गेटअप नहीं लिया था और वह सेट पर हाफ पैंट और टीशर्ट पहन कर बैठे हुए थे। अचानक उन्हें दरवाजे के पास बहुत ज्यादा शोर सुनाई दिया। जब गोविल ने पूछा कि क्या हो गया है तो उन्हें बताया कि एक औरत है जो राम को ढूंढ रही है। गोविल उठे और दरवाजे के पास गए। वो औरत बहुत हड़बड़ी में आई और राम जी कहां हैं, राम जी कहां हैं चिल्लाने लगी।

किसी ने क्रू में से अरुण गोविल की तरफ इशारा करके चिल्ला दिया कि वो राम जी हैं। अरुण ने कहा कि जिस तरह मैं वहां बैठा था वैसे शायद मुझे कोई पहचानता नहीं। मैं विग लगा कर अजीब लग रहा था। अरुण ने बताया, 'वो महिला बहुत परेशान थी। उसकी गोद में जो बच्चा था उसने लाकर उस बच्चे को मेरे पैरों में डाल दिया और कहा कि इस बच्चे को बचा लो।'

ram,arun govil,ramayan stories,arun govil facts,ramanand sagar,coroanvirus,lockdown,entertainment,tv gossips

अरुण ने बताया कि वह उस वक्त अवाक रह गए थे और उन्हें समझ में नहीं आया कि उस वक्त वो क्या करें। अरुण ने कहा कि इसे कोई डॉक्टर के पास ले जाओ। तो महिला ने चिल्लाया कि डॉक्टर नहीं बचा पाएंगे। डॉक्टर ने मना कर दिया है कि अब ये बचेगा नहीं। ये मर जाएगा। तुम इसे बचा लो। तुम राम हो। गोविल ने बताया कि कुछ समझ नहीं आने पर उन्होंने आंखें बंद करके ईश्वर से प्रार्थना की कि बच्चे के लिए जो कर सकें कर दें। महिला वहां से चली गई लेकिन तीन दिन बाद जब वो वापिस सेट पर आई तो उस समय उसका बच्चा उसके साथ उंगली पकड़ कर चल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव