न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी

ईरान के साथ संभावित समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को फिर सख्त चेतावनी दी। नाटो समिट में ट्रंप ने बड़े हमले की धमकी देते हुए ईरान पर समझौता तोड़ने, झूठ बोलने और परमाणु कार्यक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 08 Jul 2026 7:28:33

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी

ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते को समाप्त मानने के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर बड़ा सैन्य कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, "हम आज रात उन पर बड़ा हमला करेंगे।" उनके इस बयान ने एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को हवा दे दी है।

तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "संभव है कि मैं आज रात उन्हें फिर से कड़ी सजा दूं। मैं उन्हें पहले ही चेतावनी दे रहा हूं। वे हर दिन समझौते की शर्तों का उल्लंघन करते हैं। वे लगातार झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं और निर्दोष लोगों की जान लेते हैं। इतना ही नहीं, ईरान ने हमारे एयरक्राफ्ट कैरियर को भी निशाना बनाया।"

ट्रंप ने ईरान की वार्ता टीम पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बंद कमरे में हुई बातचीत को लेकर दुनिया के सामने गलत तस्वीर पेश की गई। उनके मुताबिक, बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, ईरानी प्रतिनिधियों ने उसके बारे में सच्चाई नहीं बताई और भ्रामक दावे किए। उन्होंने कहा कि इस रवैये से साफ है कि तेहरान बातचीत को गंभीरता से नहीं ले रहा और लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए किसी नए समझौते की आवश्यकता नहीं है। उनका कहना था कि अमेरिका अपने उद्देश्य को हासिल करने के लिए किसी औपचारिक डील पर निर्भर नहीं रहेगा। ट्रंप ने कहा, "मुझे खुद भी नहीं पता कि आखिर कोई समझौता होगा या नहीं। हो सकता है कि हम बिना किसी डील के ही अपना लक्ष्य हासिल कर लें, क्योंकि सच कहूं तो वह रास्ता ज्यादा आसान है।" उनके इस बयान को ईरान के प्रति बेहद आक्रामक रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?