न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवर्धन पूजा या परिक्रमा के दौरान भूलकर कर भी न करें ये 5 अशुभ काम, वरना परिणाम...

आप भी गोवर्धन पूजा करते हैं और परिक्रमा पर जाते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Oct 2019 10:19:32

गोवर्धन पूजा या परिक्रमा के दौरान भूलकर कर भी  न करें ये 5 अशुभ काम, वरना परिणाम...

दिवाली (Diwali) के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Goverdhan Puja) की जाती है। दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार में से एक गोवर्धन पूजा भी है और इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा होती है। इस पूजा की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण ने की थी। गोवर्धन पूजा वैसे तो पूरे भारत में ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं लेकिन उत्तर भारत में विशेषतया मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना आदि जगहों पर इस पर्व की महत्ता अधिक है। मान्यतानुसार, यहां स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल के लोगों को गोवर्धन पूजा की प्रेरणा दी थी और देवराज इंद्र के अहंकार समाप्त किया था। अगर आप भी गोवर्धन पूजा करते हैं और परिक्रमा पर जाते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है...

goverdhan puja,goverdhan puja 2019,goverdhan parikrama,diwali celebration,diwali puja

- सबसे पहली और जरुरी बात गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन बंद कमरे में न करें। अगर आप गायों की पूजा करते है तो अपने ईष्टदेव या भगवान कृष्ण की पूजा करना न भूलें।

- गंदे कपड़े कभी भी पहनकर परिक्रमा न करें। गोवर्धन परिक्रमा में पहने गए कपड़े साफ व शुद्ध होने चाहिए।

- पूरा परिवार एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना करें। पूजा में शामिल लोग काले लंग के पड़े न पहनें। हल्के पीले या नारंगी रंग के वस्त्र पहनें तो उत्तम रहेगा। गोवर्धन पूजा के समय गाय, पौधों, जीव जंतु आदि को भूलकर भी न सताएं और न ही कोई नुकसान पहुंचाएं।

- परिक्रमा करते समय जूते, चप्पल न पहनें। अगर कोई व्यक्ति कमजोर हो या फिर कोई छोटा बच्चा साथ में हो तो रबड़ की चप्पल या फिर कपड़े के जूते प्रयोग किए जा सकते हैं।

- गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते समय किसी भी प्रकार का धूम्रपान या कोई भी नशीली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

goverdhan puja,goverdhan puja 2019,goverdhan parikrama,diwali celebration,diwali puja

गोवर्धन पूजा करने का सही तरीका

– गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसे फूलों से सजाते हैं। गोवर्धन पूजा सुबह या सायंकाल के समय की जाती है।

– पूजा करते वक्त गोवर्धन पर धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल आदि चढ़ाएं।

– गोवर्धन जी गोबर से लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाए जाते हैं। नाभि के स्थान पर एक मिट्टी का दीया रख दिया जाता है। इस दीपक में दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे आदि पूजा करते समय डाल दिए जाते हैं और बाद में ये सब प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला