सेक्स ना करना पड़ सकता है भारी, सेहत पर होता है बुरा असर

By: Ankur Sun, 20 Jan 2019 6:51:49

सेक्स ना करना पड़ सकता है भारी, सेहत पर होता है बुरा असर

सेक्स हर पुरुष और महिलाओं की शारीरिक भूख को शांत करने के लिए बहुत जरूरी होता हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो सेक्स करने से कतराते हैं या बड़े अंतराल के बाद सेक्स करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इसका शारीरिक और मानसिक रूप से बुरा प्रभाव पड़ता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह सेक्स ना करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* अधिक सोचते हैं

आप इस बात पर विश्वास करें या नहीं लेकिन यह सच है कि सेक्स के अभाव होने पर आप इसके बारे में अधिक सोचने लगते हैं। आप जिस इंसान को पसंद करते हैं उसके साथ आप शारीरिक संबंधों बनाने के बारे में सोचने लगते हैं।

* तनाव में रहते हैं

सेक्स के अभाव में आपका शरीर तनाव में आ जाता है। आप अचानक तनाव का शिकार हो जाते है। इस कारण आपको मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, नींद ना आने, और भूख ना लगने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

no intimacy,side effects,intimacy tips

* इम्यूनिटी कम होना

आपका इम्यून सिस्टम आपके कई बीमारियों से बचाता है। हालांकि, जब शरीर से यौन संबंधों के अभाव में होता है, तो यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। आप जल्द बीमार पड़ने लगते हैं। सेक्स करने से आपके शरीर में इम्यूनोग्लोबिन केमिकल बढ़ता है जो बेहतर तरीके से रोगों से लड़ने में मदद करता है।

* संकोच करते हैं

हम सभी के लिए खुद को प्यार करना और पसंद करना जरूरी होता है। इससे आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर पाते हैं। सेक्स के दौरान हमारे शरीर में डोपामाइन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो कि एक हैप्पी हार्मोन है। इससे आपका आत्मविश्वास बना रहता है और आप खुश रहते हैं लेकिन सेक्स के अभाव में आपका शरीर उदास होने लगता है और आप खुद पर ही संकोच करने लगते हैं।

* त्वचा पर प्रभाव

यौन संबंध आपकी त्वचा को भी प्रभावित करते हैं। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है। डोपामाइन का स्तर बढ़ने से आपकी स्किन ग्लो करती है। इसके विपरीत, सेक्स के अभाव में आपकी त्वचा बेजान और मुरझाई हुई दिखने लगती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com