कम उम्र में सेक्स बन सकता है जानलेवा, खड़ी कर सकता है कई समस्याएँ

By: Ankur Wed, 09 Jan 2019 7:32:07

कम उम्र में सेक्स बन सकता है जानलेवा, खड़ी कर सकता है कई समस्याएँ

वर्तमान समय में देखा गया है कि आज का युवा कम उम्र में ही सेक्स के प्रति आकर्षित होने लगा हैं और संबंध बनाने लगा हैं, इनके द्वारा बनाए गए ये सम्बन्ध काफी उत्तेजक और उत्तेजना से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या अप जानते है कि कम उम्र में सेक्स जानलेवा बन सकता है और कई समस्याएँ खड़ी कर सकता है, खासतौर से लड़कियों के लिए। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके नुकसान के बारे में।

* गर्भाशय कैंसर का खतरा

रिसर्च के अनुसार कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (cervical cancer) का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र की महिलाओं पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद इन महिलाओं के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं (sexually transmitted virus) की संख्या बढ़ गई जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बनती है। इससे साबित होता है कि कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक है।

sex in young age,problems in women,intimacy tips

* अनैच्छिक गर्भधारण का खतरा

आमतौर पर लड़कियों को 12 साल की उम्र में मासिक धर्म शुरू हो जाता है। एक बार मासिक धर्म शुरू होने के बाद कोई भी लड़की शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भधारण कर सकती है। कम उम्र में लड़कियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है इसलिए वे प्रेगनेंसी की परवाह किए बिना ही सेक्स करती हैं। इस लिहाज से कम उम्र में सेक्स करने के नुकसान हो सकते हैं क्योंकि सेक्स करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह उस समय लड़की या लड़के दोनों को नहीं मालूम होता है। इससे लड़की के चरित्र पर दाग लग सकता है।

* रुक सकता है मस्तिष्क का विकास


कम उम्र के लड़के लड़कियों का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं होता है और इसी उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है जिसके कारण शरीर एवं मस्तिष्क दोनों का विकास रूक जाता है। हजारों लोगों पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि समय से पहले सेक्स करने के कारण लड़के और लड़कियों का व्यवहार अधिक उम्र में सेक्स करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक उत्तेजक होता है। इसके अलावा उनके मस्तिष्क एवं छोटे छोटे प्रजनन ऊतकों में भी इंटरकोर्स करने के बाद बड़ा परिवर्तन होता है जिसके कारण मस्तिष्क एवं बॉडी का विकास प्रभावित होता है। यही कारण है कि कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक होता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com