सेक्स लाइफ को प्रभावित करता है स्पर्म काउंट, जानें किस तरह करें इसमें बढ़ोतरी

By: Ankur Wed, 14 Nov 2018 2:54:35

सेक्स लाइफ को प्रभावित करता है स्पर्म काउंट, जानें किस तरह करें इसमें बढ़ोतरी

हर पुरुष चाहता है कि उसकी पार्टनर उसके साथ बिताए सेक्स के पलों को याद करे और पुरुष की मर्दानगी की दीवानी हो जाए। लेकिन कुछ गलतियों की वजह से पुरुष की मर्दानगी पर सवाल खड़े होने लगते हैं और रिलेशनशिप भी खराब होने लगती हैं। ऐसा ही एक कारण हैं स्पर्म काउंट जिसकी वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती हैं और यह सेक्स लाइफ पर गहरा असर डालती हैं। तो आइये आज हम बताते है कि किस तरह स्पर्म काउंट में करें बढ़ोतरी।

sperm count

* अनार

यह एक बेहतर विकल्प होता है जिससे स्पर्म काउंट बढ़ता है। साथ ही सीमेन की गुणवक्ता में भी सुधार लाता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो ब्लड में होने वाले फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये एक प्रकार का फर्टिलिटी बूस्टर भी होता है।

sperm count

* लहसुन

यदि आप चाहते हैं कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट हो, तो लहसुन की एक-दो कली खाएं। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-बी 6 और सेलेनियम शुक्राणु के उत्पादन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये टेस्टिकल्स में ब्लड के संचार को भी बेहतर करता है।

sperm count

* केला

यह विटामिन-ए, बी1 और सी से भरपूर होता है जो स्पर्म के उत्पादन को बेहतर करता है। केले में ब्रोमेलिन नामक एन्जाइम होता है जो एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेट्री एंजाइम होता है। इससे स्पर्म काउंट बूस्ट होता है।

sperm count

* अंडा

इसका सेवन तो आप हर दिन करते होंगे। यदि नहीं करते, तो आज से अंडा खाना शुरू कर दें। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने का एक सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें विटामिन-ई और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है जो स्पर्म सेल्स को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है जिसकी वजह से स्पर्म काउंट कम होता है। अंडे में मौजूद पोषक तत्व स्पर्म काउंट के उत्पादन को स्वस्थ बनाता है।

sperm count

* ब्रोकली

इसमें फोलिक एसिड होता है जो पुरुषों की इन्फर्टिलिटी के लिए आवश्यक होता है। रोजाना ब्रोकली का सेवन करना लगभग 70 प्रतिशत स्पर्म काउंट को बढ़ाता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com