सुरक्षित सेक्स के लिए काम में लिया जाता है कंडोम, जानें इससे जुडी पूरी जानकारी

By: Ankur Mon, 07 Jan 2019 1:39:01

सुरक्षित सेक्स के लिए काम में लिया जाता है कंडोम, जानें इससे जुडी पूरी जानकारी

सेक्स का असली मजा तभी आता है जब इसे सुरक्षित तौर पर किया जाए और इसके लिए सबसे ज्यादा कंडोम पर विश्वास किया जाता हैं। वर्तमान समय में कंडोम सुरक्षा के साथ सेक्स का मजा बढाने के काम भी आता हैं। लेकिन बहुत लोगों को कंडोम से जुडी सभी जानकारी अभी भी पता नहीं हैं, इसलिए आज हम आपको कंडोम से जुडी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* कंडोम की समाप्ति तिथि

आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले सभी कंडोम पैकिट में उपलब्ध होते हैं। इन सभी पैकिटों में इनकी समाप्ति तिथि या एक्पायरी डेट होती है। यदि कंडोम की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है तो इस कंडोम का उपयोग न करें। इस प्रकार के कंडोम आसानी से फट सकते हैं साथ ही इनमें उपयोग किये जाने वाले रसायन आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

* कंडोम को अच्छे से जांच लें
जब भी आप यौन संबंध बनाने के लिए कंडोम का उपयोग करें तो इसे जल्दबाजी में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि कंडोम नाजुक और चिपचिपा (brittle or sticky) लगे तो इसका उपयोग न करें। जब कोई कंडोम खराब या विकृत होता है तो इससे अजीब सी गंध आने लगती है या इसकी बनावट में अंतर होता है। ऐसी स्थिति में आप दूसरे नए कंडोम का उपयोग करें।

condom,condom facts,relationship tips,intimacy tips

* ज्यादा घर्षण और दबाव से कंडोम को बचाएं

आपको शायद यह पता हो कि अधिक समय तक कंडोम को जेब में या पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा करने पर कंडोम में अधिक घर्षण और दबाव पड़ता है। यदि आप ऐसे कंडोम का उपयोग कर रहे हैं तो रैपर (wrapper) रंग का परीक्षण करना आवश्यक है। अगर रैपर का रंग उड़ चुका है या रैपर अधिक घिसा हुआ है तो इसका उपयोग करने से बचें। क्योंकि ऐसे कंडोम का उपयोग तो किया जा सकता है लेकिन कमजोर होने के कारण इसके फटने की संभावना अधिक होती है। इसलिए एक नये कंडोम का इस्तेमाल अधिक सुरक्षित है।

* पुरुष कंडोम पहनने का सही तरीका

गर्भनिरोध के लिए कंडोम सबसे सरल और सुरक्षित उपाय है। आउट साइड कंडोम पुरुषों के लिए बेहद सुविधाजनक होता है। इस कंडोम का उपयोग योनि, गुदा या मौखिक सेक्स के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह न केवल गर्भावस्था से सुरक्षा दिलाता है, बल्कि यौन संचारित रोगों के खिलाफ भी सुरक्षित होता है।

कंडोम का रैपर सावधानी से खोलें, इसे खोलने के लिए अपने दांतों या कैंची का उपयोग न करें। इन दोनों ही तरीकों का उपयोग करने पर कंडोम क्षतिग्रस्त हो सकता है। कंडोम को बाहर निकालने के बाद इसकी अच्छी तरह से जांच कर लें, यह देख लें कि कंडोम किसी भी प्रकार से खराब या फटा हुआ न हो। कंडोम के किनारों को पकड़ो और इसके नोक वाले सिरे को फैलाते हुए पेनिस के अग्र भाग में रखें। इस बात का का विशेष ध्यान रखें कि कंडोम का छोर बाहर की तरफ है और इसमें हवा नहीं है।

अगर कंडोम के किनारे जो पेनिस के सबसे ऊपरी हिस्से में होता है वह सही तरह से आगे की ओर नहीं सरकता है तो इस कंडोम का उपयोग न करें। यदि आपको लगता है कि कंडोम में ल्युब्रिकेंट ज्यादा है या आप घर्षण कम करना चाहते हैं तो कंडोम की बाहरी परत पर पानी आधारित लुबे की कुछ बूंदें लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि ल्यूब संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।

संभोग या स्खलन के बाद आप अपने पेनिस को बाहर खींचें, भले ही आपका पेनिस इस दौरान भी कड़ा या खड़ा हो। जब आप अपने पेनिस को बाहर खींचते हैं तो कंडोम को एक हाथ से पकड़ कर रखें। ऐसा करने से यह स्लीपेज को रोकता है जिससे आपके साथी के शरीर में वीर्य या तरल पदार्थ प्रवेश नहीं हो सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com