सेक्स के एहसास को मजेदार बनाता है लुब्रिकेंट, इसके लिए इन चीजों का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

By: Ankur Thu, 07 Mar 2019 1:05:32

सेक्स के एहसास को मजेदार बनाता है लुब्रिकेंट, इसके लिए इन चीजों का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

हर व्यक्ति सेक्स के सुखद अहसास की कल्पना करता है और इसके लिए वह कई तरीके आजमाता हैं, खासतौर से लुब्रिकेंट का इस्तेमाल। जी हाँ, लुब्रिकेंट की मदद से सेक्स को स्मूथ बनाया जाता है और इस एहसास को मजेदार बनाया जाता हैं। लेकिन कभीकभार इस एहसास की पाप्ति के लिए लोग गलत लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते है जो आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं। आज हम आपको उन्हीं खतरनाक लुब्रिकेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

* बॉडी लोशन

बॉडी लोशन चिकनाई युक्त होता है लेकिन बॉडी लोशन का इस्तेमाल ल्यूब के तौर पर करना हेल्दी नहीं है। इनमें परफ्यूम के साथ तेज स्मेल होती है जो प्राइवेट पार्ट की सेंसेटिव स्किन के लिए सही नहीं होता।

* ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल सेक्स के दौरान नहीं बल्कि खाना बनाने के लिए इस्तेमाल में लाना ठीक है। इसमें लुब्रिकेंट की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इसका इस्तेमाल करने से कंडोम में मौजूद लैटेक्स खत्म हो जाता है और फिर कंडोम किसी काम का नहीं रहता।

ways to lubricate

* पेट्रोलियम जेली

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट के तौर पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने से बचें। प्राइवेट पार्ट में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिससे वेजाइनल इंफेक्शन बढ़ सकता है।

* क्रीम या शुगर सिरप

कई बार कपल्स बेडरूम में एक्सटाइमेंट का माहौल बनाने के लिए शुगर सिरप या स्वीट सॉस का यूज करने लगते हैं। ऐसा करना बेहद ही खतरनाक हो सकता है। आप ऐसी गलती करते हैं, तो ऐसा भूलकर भी न करें। इनसे प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो सकता है।

* लिक्विड सोप

सेक्स के दौरान लुब्रिकेशन के तौर पर किसी भी तरह के लिक्विड सोप, सैनिटाइजर या सोप वॉश का इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर का पीएच लेवल बिगड़ जाता है, जिससे प्राइवेट पार्ट की स्किन को नुकसान पहुंचता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com