महिलाओं में कामेच्छा को बढाने का काम करती है ये 5 चीजें, आज ही आजमाकर देखें

By: Ankur Tue, 13 Nov 2018 12:18:26

महिलाओं में कामेच्छा को बढाने का काम करती है ये 5 चीजें, आज ही आजमाकर देखें

अक्सर देखा गया है कि समय के साथ महिलाओं की कामेच्छा में कमी आने लगती हैं, जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ता हैं। कामेच्छा में कमी होने से यौन संबंध बनाने की रुचि समाप्त होने लगती हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ क बर्बाद कर देती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से महिलाओं की सेक्स कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता हैं।

* शतावरी का सेवन

शतावरी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करता है। यह कामेच्छा बढ़ाने के साथ ही बांझपन की समस्या को दूर करने का भी काम करता है। यदि आपको सेक्स करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होती है तो शतावरी जड़ी-बूटी का उपयोग करें। इसमें फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है जो हार्मोन को संतुलित बनाए रखता है और सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करता है।

* लहसुन खाएं

लहसुन खाने से भी महिलाओं में कामेच्छा तीव्र होती है। यह सबसे आसान घरेलू उपाय है। यह प्राकृतिक तरीके से खून को पतला करता है। उच्च रक्तचाप से बचाता है। लहसुन में एंटीकॉगुलेंट (anticoagulant ) गुण पाया जाता है, जो जननांगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। महिलाओं को शाम होने से पहले लहसुन का सेवन कर लेना चाहिए ताकि वे रात को बिस्तर पर देर तक अपने पार्टनर का साथ दे सकें।

intimacy in woman,food for intimacy

* अश्वगंधा का सेवन

कई बार तनाव के कारण भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी हो जाती है। इस स्थिति में सेक्स करने की शक्ति और इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। अश्वगंधा कॉर्टिसोल (cortisol) नामक स्ट्रेस हार्मोन का कम करता है। महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करने में सहायक होता है। एक स्टडी में पाया गया है कि अश्वगंधा महिलाओं के शरीर में कुछ विशेष हार्मोन्स के स्राव को बढ़ाता है, जिसके कारण कामेच्छा स्वतः बढ़ जाती है।

* पिएं अनार का जूस

इंटरनेशनल जर्नल में हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ाने का गुण अनार के रस में पाया जाता है। अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो उत्तेजना बढ़ाने में प्रभावी तरीके से काम करता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट जननांगों और पूरे शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर करता है। ऐसे में जिन महिलाओं को उत्तेजना नहीं होती है या सेक्स करने की इच्छा कम हो गई हो, उन्हें प्रतिदिन ताजे अनार का जूस पीना चाहिए।

* सेब भी बढ़ाए कामेच्छा

चाहती हैं शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशहाल बनी रहे, तो सेब जरूर खाएं। महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने में भी मदद करता है। देर तक सेक्स का आनंद लेने में भी सहायक होता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉएड पाया जाता है जो महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे ये अंग सेक्स के लिए प्राकृतिक तरीके से उत्तेजित होते हैं। इसके अलावा सेब खाने से सेक्स के दौरान दर्द भी नहीं होता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com