न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में मौसम की मार से हवाई यातायात चरमराया, 1100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, करीब 4000 उड़ानें देरी से चलीं

अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और खराब मौसम के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। 1100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गईं, जबकि करीब 4000 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 3:46:00

अमेरिका में मौसम की मार से हवाई यातायात चरमराया, 1100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, करीब 4000 उड़ानें देरी से चलीं

अमेरिका में क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार के बावजूद हवाई सफर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार (26 दिसंबर) को खराब मौसम और भीषण बर्फीले तूफान की चेतावनी के चलते एयरलाइंस को एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। देश के कई राज्यों में भारी हिमपात और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है। खासतौर पर न्यूयॉर्क में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बताए जा रहे हैं, जहां रात के दौरान करीब 10 इंच तक बर्फ गिरने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही तापमान के शून्य से नीचे लुढ़कने की संभावना भी बनी हुई है।

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट्स पर सबसे ज्यादा असर

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइट अवेयर’ के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक कम से कम 1,191 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 3,974 फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से रवाना हुईं। सबसे गंभीर स्थिति न्यूयॉर्क के तीन बड़े हवाई अड्डों—लागार्डिया (LaGuardia), जॉन एफ. केनेडी (JFK) और नेवार्क (Newark)—पर देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में उड़ानें निरस्त की गईं। इसके अलावा बोस्टन और डेट्रॉयट के एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने ऊपरी ग्रेट लेक्स क्षेत्र में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे आने वाले घंटों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

सड़कों पर भी खतरा, प्रशासन अलर्ट

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों के लिए सड़क मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। कई इलाकों में फिसलन और कम दृश्यता के चलते वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने जानकारी दी कि शीतकालीन तूफान को लेकर आधिकारिक चेतावनी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से बर्फ हटाने के काम में लगाया गया है, ताकि हालात को काबू में रखा जा सके।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

अमेरिकी एयरलाइंस कंपनियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एयरलाइंस ने कहा है कि यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। नेशनल वेदर सर्विस ने भी साफ तौर पर चेताया है कि ग्रेट लेक्स से लेकर न्यू इंग्लैंड तक मौसम बेहद खतरनाक बना हुआ है।

फ्लाइट अवेयर के मिसरी मैप में न्यूयॉर्क के साथ-साथ शिकागो के एयरपोर्ट्स भी उड़ानों में देरी और रद्द होने के मामलों में शीर्ष पर नजर आए। वेबसाइट के अनुसार, NWS की चेतावनी के बाद अकेले न्यूयॉर्क क्षेत्र के हवाई अड्डों पर लगभग 785 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी