न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपियन यूनियन और मैक्सिको पर 30% शुल्क लगाने का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन और मैक्सिको समेत 7 देशों पर 30% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम व्यापार असंतुलन और अवैध प्रवास जैसे मुद्दों से निपटने के लिए उठाया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 8:35:56

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपियन यूनियन और मैक्सिको पर 30% शुल्क लगाने का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से टैरिफ का बम फोड़ दिया है और इस बार इसके असर से बच पाना कई देशों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। शनिवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक लेटर पोस्ट किया, जिसे देखकर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मच गई। उन्होंने लिखा कि मैक्सिको और यूरोपियन यूनियन से आने वाले सामानों पर अब 30% का टैरिफ लगाया जाएगा। यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा, जिससे दुनियाभर के कारोबारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

क्या कुछ दलील इस बार ट्रंप ने दी है?

इस बार ट्रंप ने अमेरिका के दो सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर्स—मैक्सिको और यूरोपियन यूनियन—को निशाने पर लिया है। मैक्सिको के नेता को भेजे गए पत्र में उन्होंने स्वीकार किया कि मैक्सिको ने अवैध प्रवासियों की समस्या को नियंत्रित करने में अमेरिका की कुछ हद तक मदद की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि देश उत्तरी अमेरिका को “नार्को-तस्करी का मैदान” बनने से रोकने में पूरी तरह सफल नहीं रहा है।
ट्रंप ने अपने लेटर में यह भी आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ के साथ अमेरिका का व्यापार असंतुलन अब असहनीय हो गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी श्रमिकों और कारोबारियों के हितों की रक्षा करना अब ज़रूरी हो गया है, जिससे आम अमेरिकी परिवारों पर आर्थिक दबाव कम किया जा सके।

7 देशों के प्रमुखों को भी भेजा गया है लेटर

ट्रंप की योजना सिर्फ यूरोप और मैक्सिको तक सीमित नहीं रही। तीन दिन पहले उन्होंने अल्जीरिया, इराक, लिबिया, फिलिपींस, श्रीलंका सहित 7 देशों के प्रमुखों को भी लेटर भेजा था। इन पत्रों में उन्होंने निष्पक्ष और संतुलित व्यापार की अपील करते हुए 25 से 30 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। यह कदम, ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी उद्योगों को दोबारा खड़ा करने की दिशा में एक निर्णायक कोशिश है।

बीते हफ्ते इन देशों पर भी बरसा टैरिफ का कहर

बीते हफ्ते ट्रंप ने जापान, साउथ कोरिया, कनाडा और ब्राजील जैसे देशों पर 50% का टैरिफ लगा दिया था। यह टैरिफ खासतौर पर कॉपपर यानी तांबे पर लगाया गया है। अमेरिकी व्यापार मंत्रालय के अनुसार यह फैसला घरेलू खनन और उत्पादन को फिर से मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये देश 25 से 40% तक के टैरिफ का कर रहे हैं सामना

जापान और साउथ कोरिया को चेतावनी दी गई है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो उनके कई उत्पादों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लागू कर दिया जाएगा। वहीं इंडोनेशिया, बांग्लादेश, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका और मलेशिया जैसे देश पहले से ही 25 से 40 प्रतिशत तक के टैरिफ का सामना कर रहे हैं, जिससे वहां के निर्यातक चिंतित हैं और आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ रहा है।

बांग्लादेश के साथ बातचीत फिर रही बेनतीजा

बांग्लादेश और अमेरिका के बीच टैरिफ पर जारी बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब दोनों देशों के बीच टैरिफ मुद्दे पर बैठक हुई, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया। इससे बांग्लादेशी व्यापारियों में असमंजस और चिंता दोनों बढ़ गई है, क्योंकि उनके लिए अमेरिकी बाज़ार एक बड़ा सहारा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया