न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साजिश नाकाम! खामेनेई का दिमाग निकला तकनीक से भी ज्यादा तेज, इजराइल चाहकर भी नहीं मार पाया

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच इजराइल ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की कोशिश की, लेकिन खामेनेई की चालाकी और सुरक्षा रणनीति के चलते ये साजिश नाकाम रही। जानिए कैसे खामेनेई ने हर दांव को मात दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 1:23:08

साजिश नाकाम! खामेनेई का दिमाग निकला तकनीक से भी ज्यादा तेज, इजराइल चाहकर भी नहीं मार पाया

ईरान से जारी संघर्ष के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दरअसल, इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की तमाम कोशिशें की थीं, लेकिन खामेनेई की रणनीतिक चतुराई और समय रहते लिए गए कड़े फैसलों के चलते यह साजिश नाकाम रही। यह बात खुद इजराइल के रक्षा मंत्री योआव कैट्ज ने एक साक्षात्कार में कबूल की।

इजराइली चैनल-12 से बातचीत करते हुए कैट्ज ने कहा कि युद्ध के पहले ही दिन से हमारा लक्ष्य खामेनेई को खत्म करना था ताकि ईरान की रीढ़ तोड़ी जा सके। लेकिन खामेनेई हमारी सोच से कहीं ज्यादा चतुर निकले। वह समय रहते भूमिगत हो गए और पूरी रणनीति बदल दी।

नए अधिकारियों से तोड़ दिए सभी संपर्क

कैट्ज के अनुसार, अमेरिका ने भले ही यह बयान दिया हो कि वो खामेनेई को नहीं मारना चाहता, लेकिन इजराइल के लिए यह कोई बाधा नहीं थी। जब हमने ईरान के सैन्य कमांडरों को टारगेट किया, तभी से खेल हमारे हाथ से फिसलने लगा।

खामेनेई ने मरने वाले सैन्य अधिकारियों की जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति की, लेकिन इन नए अधिकारियों से उन्होंने जानबूझकर कोई संपर्क नहीं रखा। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारी एजेंसियां खामेनेई की लोकेशन का पता नहीं लगा सकीं, और उनकी जान बच गई।

बंकर में थे खामेनेई, सबसे सुरक्षित दस्ते के हवाले की सुरक्षा

13 जून को इजराइल द्वारा हमला शुरू होते ही खामेनेई राजधानी तेहरान के पास बने एक अति-गोपनीय बंकर में शिफ्ट हो गए। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, उन्होंने अपनी सुरक्षा 'वली-ए-अम्र' नामक विशेष सुरक्षा बल को सौंप दी। इस बल में करीब 12,000 प्रशिक्षित जवान हैं, जो सिर्फ और सिर्फ सुप्रीम लीडर की सुरक्षा के लिए तैयार किए गए हैं।

बताया जाता है कि बंकर में छिपने के बाद खामेनेई ने किसी से भी कोई तकनीकी संपर्क नहीं किया। उनके गार्ड्स ने उनके पास से सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हटा दिए ताकि कोई भी लोकेशन ट्रैक न कर सके। उन्होंने सिर्फ शारीरिक तौर पर सीमित लोगों से मुलाकात की।

अमेरिका की ‘बंकर बस्टर’ बम वाली धमकी भी बेअसर

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने बंकर बस्टर बम गिराने से पहले एक प्रस्ताव भेजा था कि यदि खामेनेई समझौते को मंजूरी दें, तो हमला टल सकता है। लेकिन ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि उनका खामेनेई से कोई संपर्क नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल