न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर होकर टूट सकती है इजरायली सेना, IDF प्रमुख ने दी गंभीर चेतावनी

इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने चेतावनी दी कि युद्ध के लगातार दबाव और सैनिकों की भारी कमी के कारण इजरायली सेना अंदर से कमजोर होकर टूट सकती है। गाजा युद्ध और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स छूट ने संकट को और बढ़ा दिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 27 Mar 2026 8:05:23

कमजोर होकर टूट सकती है इजरायली सेना, IDF प्रमुख ने दी गंभीर चेतावनी

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने गुरुवार को आगाह किया कि युद्ध के लगातार दबाव और सैनिकों की भारी कमी के कारण इजरायली सेना अंदर से कमजोर होकर टूट सकती है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच उन्होंने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। जनरल जमीर ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपके सामने 10 बड़े खतरों की स्थिति रख रहा हूं।” उन्होंने साफ़ किया कि सेना की तत्परता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और इसे तुरंत कानूनी ढांचे के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता है।

'सामान्य कामकाज भी रुक सकता है'

IDF प्रमुख ने जोर देकर कहा कि भर्ती कानून, रिजर्व ड्यूटी कानून और अनिवार्य सैनिक सेवा बढ़ाने वाले कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। जनरल जमीर ने चेतावनी दी, “अगर ये कदम नहीं उठाए गए, तो IDF न केवल सामान्य कामकाज करने में असमर्थ हो जाएगी, बल्कि रिजर्व सिस्टम भी विफल हो जाएगा।” रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब जनरल जमीर ने इस गंभीर समस्या के प्रति अलर्ट जारी किया हो।

गाजा युद्ध ने बढ़ाई समस्या की गंभीरता

जनवरी में ही IDF प्रमुख ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर सैनिकों की कमी को लेकर आगाह किया था कि यह जल्द ही सेना की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद यह संकट और गहरा गया है। अक्टूबर 2023 में हुए हमलों के बाद से सेना लगातार संसद को बता रही है कि उसके पास करीब 12,000 सैनिकों की कमी है। लगातार बढ़ते ऑपरेशनों ने इस दबाव को और बढ़ा दिया है।

एक बड़ी चुनौती यह भी है कि अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय को अभी भी सैनिक सेवा से छूट दी जा रही है।

इजरायल के सामने संभावित बड़ा संकट

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में इजरायल की हाई कोर्ट ने फैसला दिया था कि हरे दी येशिवा छात्रों को दी जाने वाली छूट का कोई कानूनी आधार नहीं है। बावजूद इसके, अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स राजनीतिक पार्टियां इस छूट को जारी रखने के लिए कानून बनाने की कोशिश में हैं। वर्तमान में, 18 से 24 साल की उम्र के लगभग 80,000 अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स युवा सेना में भर्ती होने के योग्य हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक जॉइन नहीं किया है। ऐसे में, जनरल जमीर की यह चेतावनी इजरायल के लिए एक गंभीर और संभावित संकट की ओर इशारा करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत