न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 6,139 नए घरों को मंजूरी, 153.47 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राजस्थान में 6,139 नए आवासों को मंजूरी मिली है। 153.47 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समयबद्ध निर्माण और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 05 Aug 2026 4:03:11

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 6,139 नए घरों को मंजूरी, 153.47 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत

जयपुर। राज्य में शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 6,139 नए बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) आवासों को मंजूरी दी गई है। बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इन स्वीकृत आवासों के निर्माण के लिए कुल 153.47 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता भी अनुमोदित की गई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के उन 6,593 आवासों की भी समीक्षा की गई, जिनका निर्माण विभिन्न कारणों से अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई और आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पात्र शहरी परिवारों को समय पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवासों को स्वीकृति मिल चुकी है, उनका निर्माण तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए और योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) और अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) मॉडल के तहत अपनाई गई सफल कार्यप्रणालियों को राज्य के सभी शहरी निकायों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इससे योजना का लाभ अधिक संख्या में पात्र परिवारों तक तेज़ी से पहुंच सकेगा और आवास निर्माण की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी।

मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की सरकारी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार स्वीकृत सभी 6,139 आवासों के लिए पहली किस्त के रूप में करीब 61 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके और लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, वित्त विभाग, ऊर्जा विभाग, मुख्य नगर नियोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक, रुडसिको के कार्यकारी निदेशक तथा मिशन निदेशक (पीएमएवाई-यू) सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत