न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय की फिल्म जन नायकन की कमाई में दूसरे सप्ताह गिरावट देखने को मिली। 14वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसका कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 183.35 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 06 Aug 2026 11:33:44

14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार विजय की बहुचर्चित फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राजनीतिक एक्शन ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से शुरुआत से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला। खास बात यह है कि सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद विजय की यह आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके चलते फैंस के बीच इसे लेकर खासा उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की, लेकिन अब दो सप्ताह पूरे होने के बाद इसकी कमाई की रफ्तार में गिरावट साफ नजर आने लगी है। इसी बीच 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की रिलीज ने भी फिल्म के कारोबार पर असर डाला है। अब 14वें दिन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं।

14वें दिन सबसे कम रही कमाई

'जन नायकन' को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मजबूत ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले सप्ताह शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई धीरे-धीरे कम होती गई। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी बुधवार को 1.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 183.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहला सप्ताह – 153.55 करोड़ रुपये
9वां दिन – 3.55 करोड़ रुपये
10वां दिन – 7.80 करोड़ रुपये
11वां दिन – 10.70 करोड़ रुपये
12वां दिन – 3.85 करोड़ रुपये
13वां दिन – 2.10 करोड़ रुपये
14वां दिन – 1.80 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन – 183.35 करोड़ रुपये

किस भाषा से मिली सबसे ज्यादा कमाई?

'जन नायकन' को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। तीनों भाषाओं में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, हालांकि सबसे अधिक कमाई तमिल वर्जन से हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने तमिल में 158.45 करोड़ रुपये, हिंदी में 15.91 करोड़ रुपये और तेलुगु में 8.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे साफ है कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसका घरेलू तमिल बाजार बना हुआ है।

स्टारकास्ट और फीस भी रही चर्चा में

फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई., राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खास तौर पर बॉबी देओल ने अपने खलनायक वाले किरदार से एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है और उनके अभिनय की काफी सराहना हो रही है।

करीब 400 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय ने इस फिल्म के लिए लगभग 220 से 275 करोड़ रुपये की फीस ली है। वहीं बॉबी देओल को करीब 5 से 10 करोड़ रुपये, पूजा हेगड़े को लगभग 3 करोड़ रुपये, प्रकाश राज को 5 करोड़ रुपये और अभिनेत्री प्रियामणि को करीब 3 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक दिया गया है। फिल्म की भव्य प्रस्तुति, बड़े सितारे और मजबूत स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है, हालांकि दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई अब धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर आती दिखाई दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती