न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पापा, बहुत तकलीफ हो रही है’—कनाडा के अस्पताल में घंटों इंतज़ार के बाद भारतीय नागरिक की मौत

कनाडा के एडमोंटन स्थित अस्पताल में इलाज के लिए 8 घंटे इंतज़ार के बाद भारतीय मूल के 44 वर्षीय व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। घटना ने कनाडा की इमरजेंसी हेल्थकेयर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 7:23:10

‘पापा, बहुत तकलीफ हो रही है’—कनाडा के अस्पताल में घंटों इंतज़ार के बाद भारतीय नागरिक की मौत

कनाडा से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के 44 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर समय पर इलाज न मिलने के कारण जान चली गई। आरोप है कि अस्पताल में कई घंटों तक इंतजार करने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है। बताया गया कि काम के दौरान प्रशांत नाम के व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें एडमोंटन स्थित ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल ले जाया गया।

आठ घंटे का इंतज़ार बना मौत की वजह?

ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन बच्चों के पिता प्रशांत को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में इलाज मिलने से पहले करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक वेटिंग एरिया में बैठाकर रखा गया। इस घटना ने कनाडा की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और उनके रिस्पॉन्स टाइम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का कहना है कि प्रशांत लगातार असहनीय दर्द में थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई।

परिवार ने क्या बताया?

मृतक के परिवार के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद प्रशांत की शुरुआती जांच जरूर की गई, लेकिन इसके बाद उन्हें इमरजेंसी वेटिंग रूम में बैठा दिया गया। उनके पिता ने बताया कि उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को कई बार स्थिति की गंभीरता समझाने की कोशिश की।

पिता का कहना है कि उन्होंने साफ तौर पर स्टाफ को बताया था कि दर्द की तीव्रता 10 के पैमाने पर 15 तक पहुंच चुकी है, फिर भी किसी तरह की तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

इलाज मिलने से पहले टूट गई सांस

परिजनों के मुताबिक, आठ घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद जब आखिरकार प्रशांत को ट्रीटमेंट एरिया में ले जाया गया, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। इलाज शुरू होने से पहले ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई। प्रशांत अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

अस्पताल का पक्ष क्या है?

ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल, कोवेनेंट हेल्थ हेल्थकेयर नेटवर्क के अंतर्गत संचालित होता है। ग्लोबल न्यूज को जारी बयान में संगठन ने किसी विशेष मरीज के इलाज से जुड़ी जानकारी देने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर पुष्टि की है कि इस पूरे मामले की समीक्षा चीफ मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय द्वारा की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी