न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आखिर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में हार मानी…', चव्हाण के बयान पर पाकिस्तान में जश्न जैसा माहौल

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से भारत-पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान की मीडिया इसे भारत की हार की स्वीकारोक्ति बताकर प्रचारित कर रही है, जबकि भारत में बयान पर तीखी बहस जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 6:04:29

'आखिर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में हार मानी…', चव्हाण के बयान पर पाकिस्तान में जश्न जैसा माहौल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के हालिया बयान ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी सियासी हलचल तेज कर दी है। भारत में जहां इस बयान को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है, वहीं पाकिस्तान की मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसे भारत की कथित स्वीकारोक्ति के तौर पर पेश किया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया यह दावा कर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के एक बड़े नेता ने अब खुलकर हार मान ली है।

पाकिस्तान के कई मीडिया प्लेटफॉर्म पृथ्वीराज चव्हाण के बयान को प्रमुखता से दिखा रहे हैं और अपनी जनता को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत ने आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जीत को स्वीकार कर लिया है। वहां के चैनल और वेबसाइट्स उनके शब्दों को उद्धृत करते हुए यह प्रचार कर रहे हैं कि भारतीय नेतृत्व के भीतर से ही अब इस ऑपरेशन की विफलता की बात सामने आ रही है।

दरअसल, मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बयान दिया था, जिसने विवाद को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के पहले ही दिन भारत को हार का सामना करना पड़ा था। चव्हाण के मुताबिक, 7 मई को करीब आधे घंटे तक चले हवाई संघर्ष में भारत पूरी तरह से पिछड़ गया था। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे लोग इस सच्चाई को स्वीकार करें या नहीं, लेकिन उस दौरान भारतीय विमानों को निशाना बनाया गया।

अपने बयान में चव्हाण ने यह दावा भी किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना को पूरी तरह से जमीन पर रोक दिया गया था। उनके अनुसार, एयरफोर्स का कोई भी विमान उड़ान नहीं भर पा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर बठिंडा, सिरसा या ग्वालियर जैसे एयरबेस से कोई भी विमान उड़ता, तो पाकिस्तान उसे गिराने की स्थिति में था। इसी वजह से वायुसेना को उड़ान भरने से रोका गया।

पृथ्वीराज चव्हाण के इस बयान को पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट ‘द पाकिस्तान कनेक्ट’ ने खास तौर पर उछाल दिया। वेबसाइट ने लिखा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता ने यह स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत को निर्णायक हार का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हवाई जंग को लेकर चव्हाण ने खुद माना कि 7 मई को हुई आधे घंटे की आसमानी लड़ाई में भारत पूरी तरह से असफल रहा।

पाकिस्तानी मीडिया ने इस बयान पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत लगातार यह दावा करता रहा है कि उसका कोई भी विमान नहीं गिराया गया। रिपोर्ट में चव्हाण के उस कथन को भी प्रमुखता से उद्धृत किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से उड़ान भरने वाला कोई भी विमान पाकिस्तानी हमले का शिकार हो सकता था।

इतना ही नहीं, पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने बयान में भविष्य के युद्धों की प्रकृति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सैनिकों की संख्या के लिहाज से भारत, पाकिस्तान से कहीं अधिक मजबूत है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में युद्ध की दिशा बदल चुकी है। उनके अनुसार, भविष्य के संघर्ष मुख्य रूप से हवाई ताकत और मिसाइल क्षमताओं पर निर्भर होंगे।

उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के पास करीब 12 से 15 लाख सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान की सेना की संख्या लगभग पांच से छह लाख के बीच है। हालांकि, चव्हाण के मुताबिक, अब इस तरह की संख्या का कोई खास महत्व नहीं रह गया है, क्योंकि जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर युद्ध होने की संभावना बेहद कम है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अब यह मायने नहीं रखता कि किसी देश के पास कितनी बड़ी पैदल सेना है, क्योंकि आधुनिक युद्ध में उस तरह की लड़ाई की इजाजत ही नहीं मिलती। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना एक किलोमीटर तक भी आगे नहीं बढ़ी और पूरा संघर्ष केवल हवाई हमलों और मिसाइलों तक सीमित रहा। चव्हाण ने यह भी कहा कि आने वाले समय में युद्ध का स्वरूप भी इसी तरह का होगा।

अपने बयान के अंत में पृथ्वीराज चव्हाण ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे हालात में 12 लाख सैनिकों की विशाल सेना बनाए रखने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, इन संसाधनों और मानव शक्ति का इस्तेमाल किसी और क्षेत्र में करना अधिक बेहतर और व्यावहारिक हो सकता है। इस बयान के बाद भारत की राजनीति से लेकर पाकिस्तान के मीडिया तक, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहस और तेज हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी