न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में जूता दिखाने की घटना से लेकर श्रीलंका ए के खिलाफ धक्का-मुक्की तक उनके आक्रामक व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। इंडिया ए के हालिया प्रदर्शन और ट्राई सीरीज में लगातार हार के बीच यह मामला और चर्चा में आ गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 16 Jun 2026 2:20:37

पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जितनी तेजी से चर्चा में आए हैं, उतनी ही तेजी से उनका नाम अब मैदान पर व्यवहार और विवादों के कारण भी सुर्खियों में आने लगा है। हाल ही में इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले के बाद एक बार फिर उनका विवादित अंदाज देखने को मिला, जहां वे विपक्षी खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए। यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब 15 वर्षीय यह खिलाड़ी अपने आक्रामक व्यवहार को लेकर चर्चा में आया हो, इससे पहले भी अंडर-19 एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिएक्शन काफी विवादों में रहा था।

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जूता दिखाने की घटना

अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 348 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मात्र 9 गेंदों में 25 रन ठोक दिए। हालांकि अपनी पारी की 10वीं गेंद पर वह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा का शिकार बन गए। विकेट लेने के बाद अली रजा ने जोश में आकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जो वैभव को पसंद नहीं आया। आउट होने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई, कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया और यहां तक कि विरोध स्वरूप अपना जूता दिखा दिया। उस मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 191 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में बढ़ा तनाव

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला। जीत के लिए भारत को 17 रन बनाने थे, जिसके लिए सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतरे। लेकिन भारतीय जोड़ी शुरुआती चार गेंदों में केवल 5 रन ही बना सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी पारंपरिक हैंडशेक के लिए आगे बढ़े, लेकिन इसी दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

ट्राई सीरीज में इंडिया ए का अब तक का प्रदर्शन

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए का प्रदर्शन अब तक मिश्रित रहा है। टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद लगातार दो मैचों में जीत से दूर रही।

अफगानिस्तान ए के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हार झेलनी पड़ी। वहीं श्रीलंका ए के खिलाफ टाई मैच में सुपर ओवर में मिली हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं। अब स्थिति यह है कि इंडिया ए पर ट्राई सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

टीम को अपना अगला मुकाबला 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलना है, जो उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा अहम मुकाबला साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत