स्कूटी लेकर रोड क्रॉस करने के दौरान होश उड़ा देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला स्कूटी लेकर रोड क्रॉस कर रही थी तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद महिला बीच सड़क पर गिर गई। आस-पास के लोगों ने जब यह एक्सीडेंट देखा तो वह घबरा गए।
वीडियो में आप देख सकते है कि स्कूटी और ट्रक में टक्कर जोरदार होती है जिसमें महिला की जान भी जा सकती थी लेकिन गनीमत रही कि महिला को सिर्फ मामूली चोट ही आई। महिला टक्कर के कुछ ही देर बाद खड़ी हो गई और अपना हेलमेट सही करने लगी। यह भी कहा जा सकता है कि महिला ने जो हेलमेट पहना था उसकी वजह से उसकी जान बच गई।














