न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड्स ढूंढने निकली पत्नी, देगी 32 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी!

एक पत्नी खुद अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड्स ढूंढ रही हैं और यो भी तीन गर्लफ्रेंड्स। जानकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच बात हैं। बाकायदा पत्नी ने इसके लिए विज्ञापन निकाला हैं। और भी हैरान करने वाली बात यह हैं कि उन गर्लफ्रेंड्स को 32 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी भी मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 1:22:05

पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड्स ढूंढने निकली पत्नी, देगी 32 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी!

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता हैं कि उसमें किसी तीसरे के आने का शक भी हो जाता हैं तो रिश्ते में खटास पैदा हो जाती हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि आपका पार्टनर ही आपके लिए कोई और ढूंढकर दे तो। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं सोशल मीडिया पर जहां एक पत्नी खुद अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड्स ढूंढ रही हैं और यो भी तीन गर्लफ्रेंड्स। जानकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच बात हैं। बाकायदा पत्नी ने इसके लिए विज्ञापन निकाला हैं। और भी हैरान करने वाली बात यह हैं कि उन गर्लफ्रेंड्स को 32 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी भी मिलेगी। यह विज्ञापन देने वाली हैं 44 साल की पत्थीमा (Pattheema) जिसका ये अजीबोगरीब 'जॉब' ऑफर करने वाला वीडियो थाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और देखते ही देखते इसके चर्चे होने लगे।

पत्थीमा ने विज्ञापन देकर पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड्स ढूंढने का ऐलान किया, जिनमे उन्होंने एक गर्लफ्रेंड की भर्ती कर ली है, हालाँकि 2 पोस्ट अभी खाली हैं। पत्थीमा ने विज्ञापन देकर यह घोषणा की थी कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके। पत्थीमा ने इस बारे में टिकटॉक पर वीडियो जारी कर बताया है। जी हाँ और इससे पहले अपने वीडियो में पत्थीमा ने कहा था कि 'उन्हें तीन महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति, बच्चों और घर की देखभाल कर सके।' पत्थीमा ने कहा था कि अप्लाई कर रही महिलाओं का HIV टेस्ट जरूरी होगा और उनकी उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो। महिलाओं का रहना, खाना भी फ्री होगा।

पत्थीमा का कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं और पति को खुश नहीं रख पा रही है। पत्थीमा कहती हैं कि उनके परिवार में अब पति के साथ 'छोटी पत्नी' भी शामिल होंगी। हम एक साथ एक ही घर में रहेंगे, साथ खाना खाएंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे। इसके अलावा पत्थीमा का कहना है कि मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होगी। मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना या रहना चाहते हैं। इसके अलावा पत्थीमा ने दावा किया कि वह अपने पति के लिए दूसरी महिलाओं को काम पर रखने के बारे में गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि वह हेल्थ प्रॉब्लम से गुजर रही हैं। उनको हर दिन नींद की गोलियां लेनी पड़ती हैं और जल्दी सोना पड़ता है। वह अपने पति की देखभाल एक सामान्य पत्नी की तरह नहीं कर सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त