सोशल मीडिया के इस जमाने में आपने कई फूड ब्लॉगर के वीडियो देखें होंगे जो आए दिन आपके सामने विभिन्न व्यंजन लेकर आते हैं। आजकल लोग अपने फूड में कई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। लेकिन वहीँ कुछ एक्सपेरिमेंट ऐसे हैं जो आपको दुनिया का सबसे बकवास अहसास करवा सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं आइसक्रीम वाले पिज्जा में। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वेंडर आइसक्रीम के साथ वेजिटेबल पिज्जा बनाता हुआ नजर आता है। इसका स्वाद जिसने भी लिया उसने इसे बकवास बताया और वेंडर के इस काम को गुनाह। वीयर्ड फूड कॉम्बिनेशन वाले इस पिज्जा का वीडियो देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।














