वीडियो में आप देख सकते है कि एक बच्चा क्लास में शैतानी करने लगता है, उसे देखकर टीचर गुस्से में आ जाती हैं और अपने सीट पर जाकर बैठ जाती हैं। इस पर बच्चा दौड़ा-दौड़ा उसके पास आता है और मनाने के लिए पूरी कोशिश करता है। इस दौरान टीचर को मनाने के लिए वह बार-बार बोलता है कि अब वह शैतानी नहीं करेगा, लेकिन टीचर उसकी बात मानने को तैयार नहीं होती। इस पर बच्चे ने अपनी मैडम के गाल पर किस कर लेता है और कहता है कि मैम अब नहीं करूंगा शैतानी, पक्का। वहीं इस पर मैडम उससे प्रॉमिस करने के लिए कहती है और दोबारा क्लास में शैतानी न करने के लिए बोलती है। जी हाँ और यह सुनकर स्टूडेंट काफी खुश हो जाता है और मैम के दोनों गालों पर किस करता है। वहीं इस पर क्लास में बैठी मैम भी उसके गाल पर किस करती हैं। आप देख सकते हैं इस पूरे वीडियो को इस समय प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है।ऐसा स्कूल मेरे बचपन में क्यों नहीं था 😏😌 pic.twitter.com/uz07dvlehb
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) September 12, 2022
















