जब भी कभी शादी या कोई उत्सव होता हैं तो सेलेब्रेशन में ढोल को जरूर शामिल किया जाता हैं जिसपर नाचने का अपना अलग ही मजा होता हैं। ढोल बजते ही कुछ लोग इस कदर बेकाबू हो जाते हैं कि खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक शख्स का खतरनाक डांस वायरल हो रहा हैं जिसे देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो को memecentral.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।














