सांप का नाम सुनते ही एक अजीब सा डर बन जाता हैं और जब इसे सामने देख लें तो कई लोगों की सिट्टी-पिट्टी भी गुम हो जाती हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे वह खतरनाक कोबरा के साथ खेलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा हैं। वीडियो में बच्ची के साथ जो सांप हैं वो हैं किंग कोबरा जिसे ‘नागराज’ भी कहा जाता है। विषधर सांपों में से एक किंग कोबरा को बच्ची मारते भी नजर आ रही है। जहां लोग किंग कोबरा से दूर भागते हैं, तो वहीं एक लड़की बिना किसी डर-भय के 1-2 नहीं बल्कि ढेर सारे कोबरा के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर snake_unity नाम की आईडी से शेयर किया गया है।














