— kocheng (@twitkocheng) August 2, 2022@twikocheng नाम के अकाउंट से ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पंसद कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शरारती बिल्ली है जो अपने मालिक को उठाने के लिए ऐसा काम कर रही है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बेड पर गहरी नींद में सोया हुआ है। तभी अचानक बिल्ली उस पर थप्पड़ बरसाने लगती है। वीडियो में देख सकते हैं कि बिल्ली शख्स के माथे पर लगातार और तेज थप्पड़ मार रही है। लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा हैं और अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही लोग लगातार वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं।
















