न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईसाई दूल्हा, मुस्लिम दुल्हन, लेकिन भरी गई मांग, लिए गए सात फेरे, निभाई गई कन्यादान और गोद भराई की रस्म, चर्चा में ये शादी

बरेली में हाल ही में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दूल्हा ईसाई, दुल्हन मुस्लिम लेकिन शादी हुई पूरी हिंदू परंपरा से। मांग भरी गई, सात फेरे लिए गए, कन्यादान और गोद भराई की रस्म भी निभाई गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Apr 2022 9:33:33

ईसाई दूल्हा, मुस्लिम दुल्हन, लेकिन भरी गई मांग, लिए गए सात फेरे, निभाई गई कन्यादान और गोद भराई की रस्म, चर्चा में ये शादी

बरेली में हाल ही में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दूल्हा ईसाई, दुल्हन मुस्लिम लेकिन शादी हुई पूरी हिंदू परंपरा से। मांग भरी गई, सात फेरे लिए गए, कन्यादान और गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। मिली जानकारी के अनुसार ये अनूठी शादी बरेली स्थित अगस्‍त्य मुनि के आश्रम में हुई। मंदिर के महंत और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सभी रस्मों रिवाज को पूरा किया।

जानकारी के अनुसार सुमित नामक ईसाई युवक और नूर बी प्यार करते थे। इसके साथ ही दोनों सनातनी संस्कारों से भी काफी प्रभावित थे और इसकी ओर आकर्षित भी हुए। ऐसे में सुमित और नूर ने सनातम धर्म अपनाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने सनातन धर्म अपनाया और उसी के अनुसार शादी भी की। दोनों ने एक दूसरे का इस पूरे समय साथ दिया। सभी रस्में पूरी होने के बाद नूर बी ने अपना नाम निशा बताया। शादी के बाद वो खुशी खुशी अपने पति के साथ ससुराल चली गई। इन दोनों की लव स्टोरी भी करीब 3 साल पुरानी है।

पीलीभीत की रहने वाली निशा और पूरनपुर के सुमित की मुलाकात इंटर मीडिएट की पढ़ाई के दौरान हुई। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन दोनों के बीच धर्म की दीवार आ गई। सुमित ईसाई थे और नूर मुस्लिम ऐसे में परिजन ने भी विरोध किया।

इस दौरान सुमित ने नूर को बताया कि उसे सनातन धर्म के संस्कार पसंद हैं। उसने नूर के सामने सनातन धर्म से शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे नूर ने भी खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। इस संबंध में सुमित ने अपने दोस्तों की मदद मांगी। जिसके बाद दोनों की शादी करवाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता तैयार हो गए और सुमित को लेकर अगस्तय मुनि के आश्रम पहुंचे। यहां पर दोनों की शादी हुई। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नूर की गोद भराई की रस्म निभाई, वहीं खुद महंत ने कन्यादान किया। इसके बाद सुमित ने नूर की मांग भरी और उसके साथ सात फेरे लिए।

नूर ने कहा कि अब उसका नाम निशा है और भविष्य में उसे इसी नाम से जाना जाए। वो खुद का भला बुरा समझती है और अब सुमित के साथ दूसरे शहर में जाकर सुखी से रहेगी। साथ ही उसने कहा कि वो माता रानी की भक्त है और नवरात्रों में उपवास रखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात