Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के फ्लेट की कीमत से भी कम में बिक रहा हैं 28 एकड़ में फैला यह आइलैंड, जानें कीमत

आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो 28 एकड़ में फैला हुआ हैं लेकिन इसकी कीमत मुंबई के फ्लेट की कीमत से भी कम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 12:33:16

मुंबई के फ्लेट की कीमत से भी कम में बिक रहा हैं 28 एकड़ में फैला यह आइलैंड, जानें कीमत

समुद्र के बीचोंबीच स्थित एक खूबसूरत जगह आइलैंड कहलाती हैं। कई लोग अपनी छुट्टियां बिताने आइलैंड पर ही जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि आपके पास खुद का आइलैंड हो तो कितना मजा आएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी आइलैंड की कीमत तो बहुत भारी होती होगी। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो 28 एकड़ में फैला हुआ हैं लेकिन इसकी कीमत मुंबई के फ्लेट की कीमत से भी कम हैं। हम जिस आइलैंड की बात कर रहे हैं वह एक छोटा सा स्कॉटिश द्वीप है जिसका नाम प्लाड्डा (Pladda) है। जहां जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
यहां पांच बेडरूम का एक घर, 1790 के दशक का लाइटहाउस और यहां तक कि एक हेलीपैड भी यहां मौजूद है। जो लोग हेलीकॉप्टर से इस आइलैंड पर आना चाहते हैं, आ सकते हैं और जो लोग नाव से आना चाहते हैं, वो स्कॉटलैंड के अर्ड्रोसन टाउन से नाव द्वारा आइलैंड की मुख्य भूमि पर पहुंच सकते हैं। यह सफर भी काफी रोमांचक होगा। कुल 28 एकड़ में फैला यह आइलैंड कई सालों से खाली पड़ा है। इसे रहने लायक बनाने के लिए नवीनीकरण की जरूरत है। शायद इसी वजह से इसकी कीमत कम रखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आइलैंड 3 लाख 50 हजार पाउंड यानी करीब 3.35 करोड़ रुपये में बेचा जा रहा है।
फिलहाल यह आइलैंड फैशन डिजाइनर डेरेक और सैली मोर्टन के स्वामित्व में है। उन्होंने करीब 30 साल पहले इसे खरीदा था। रियल एस्टेट एजेंसी नाइट फ्रैंक ने इसे बेचने के लिए लिस्ट किया है। नाइट फ्रैंक का कहना है कि यहां पक्षियों की 100 से भी अधिक प्रजातियां आती हैं और रहती हैं। यह उनका महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology