Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैंगोंग लेक के अंदर लड़कों ने चलाई SUV, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे पैंगोंग लेक के अंदर अपनी SUV चलाते दिखे। यहां तक कि वहीं झील के किनारे पर ही उन्होंने शराब की बोतलें भी रख रखी थी। जैसे ही इस घटना का वीडियो लोगों ने देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 2:51:06

पैंगोंग लेक के अंदर लड़कों ने चलाई SUV, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वे पैंगोंग लेक के अंदर अपनी SUV चलाते दिखे। यहां तक कि वहीं झील के किनारे पर ही उन्होंने शराब की बोतलें भी रख रखी थी। जैसे ही इस घटना का वीडियो लोगों ने देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। Jigmat Ladakhi ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं फिर से एक और शर्मनाक वीडियो शेयर कर रहा हूं। ऐसे गैरजिम्मेदार पर्यटक लद्दाख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्या आप जानते हैं? लद्दाख में पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां हैं और पैंगोंग जैसी झीलें कई पक्षी प्रजातियों का घर हैं। इस तरह के कृत्य से कई पक्षी प्रजातियों के आवास को खतरा हो सकता है।'

वीडियो में आप देख सकते है कि एक काले रंग की SUV चलती दिखती है। दो शख्स कार की सनरूफ से बाहर निकले हुए हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं। झील के किनारे पर ही शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं। ट्विटर पर जब लोगों ने इस वीडियो को देखा तो उन्हें गुस्सा आ गया। यहां तक कि कई यूजर्स ने तो HR,DL, PB, CH यानी कि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ से आने वाली कारों पर लोग ऐसी हरकतें करते देखे जाते हैं। लोगों ने इस कार वाले का नंबर भी शेयर किया और कहा कि इस तरह की हरकत के बाद उनपर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

Jigmat ने बाद में ट्वीट करके बताया कि यह वीडियो उन्हें इंस्टाग्राम से मिला। पर उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि आखिर कैसे यह लोग झील के किनारे शराब लेकर चले गए और झील को प्रदूषित करने लगे। उन्होंने यह भी लिखा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यूजर्स ने कमेंट कर यह भी लिखा कि इस लोगों को अपनी हरकत पर शर्म आनी चाहिए। इस वीडियो पर लोगों को गुस्सा आ रहा है।

बता दें पैंगोंग झील लद्दाख की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हॉलो झील और पैंगोंग त्सो के नाम से भी इसे जाना जाता है। यह झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों में से एक है। यह झील 100 किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। इसका दो-तिहाई हिस्सा तिब्बत में है, जबकि इसका एक-तिहाई हिस्सा पूर्वी लद्दाख में। यह झील बेहद ही खूबसूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology