दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक हैं सांप जिसका नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती हैं। वहीँ अगर सांप दिख जाए तो पूरे शरीर में सिहरन दौड़ पड़ती हैं। ऐसे घर जो जंगल के करीब हो वहां मॉनसून के दिनों में अधिकतर सांप निकल ही आते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां टॉयलेट सीट से सांप निकल आया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो ने बहुत सारे लोगों के होश उड़ा दिए हैं।














