मोमोज आज के समय में एक क्रेजी स्नैक्स बन चुका हैं जिसके बहुत लोग दीवाने हैं। बाजार में इसके कई फ्लेवर उपलब्ध हैं जो लोगों को अपने स्वाद से मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें फायर मोमोज बनाए जा रहे हैं। इस वीडियो को देख आपके मुंह में भी पानी आने लगेगा और इन्हें खाने की चाहत हो उठेगी। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कोई अजीबोगरीब डिश बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आज के वक्त में फूड ब्लॉगर्स कई तरह की डिशेज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।














