Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां निकाला गया अनोखा तरीका जिसके बाद कोई भी नहीं करेगा दीवार पर पेशाब करने की गलती!

जर्मनी ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए एक ऐसी तरकीब निकाली हैं जिसकी बदौलत अब कोई भी दीवार पर पेशाब करने की गलती नहीं करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 9:32:07

यहां निकाला गया अनोखा तरीका जिसके बाद कोई भी नहीं करेगा दीवार पर पेशाब करने की गलती!

देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा हैं और साफ़-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा हैं। हांलाकि आज भी कई सड़कें ऐसी हैं जो कचरे का ढेर बनी हुई हैं। इसी तरह कई दीवारों पर आपको पान-गुटकों की वजह से ही गंदगी भी मिल जाएगी। इसी के साथ आपने देखा होगा कि कुछ दीवारों पर लिखा होता हैं कि 'यहां पेशाब करना मना है'। लेकिन लोग उसको नजरअंदाज करते हुए वहीँ पर पेशाब करते हैं जो कि शर्मनाक हरकत हैं। ऐसे में अब जरा सोचिए कि कोई ऐसी तरकीब निकाली जाए कि पेशाब करने वाले के ऊपर दिवार से बाउंस होकर पेशाब आ जाए तो। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा थोड़े होता हैं! तो आपको बता दें कि जर्मनी ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए एक ऐसी तरकीब निकाली हैं जिसकी बदौलत अब कोई भी दीवार पर पेशाब करने की गलती नहीं करेगा।
जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली के नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट में आने वाले लोगों को दीवार गीली करने पर सबक सिखाने के लिए लोगों ने अनोखा तरीका निकाला है। हैमबर्ग में सेंट पॉली की गलियों में लोग शराब पीकर यहां की दीवारों पर पेशाब कर उन्हें गंदा कर देते हैं। यहां लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर पेशाब करने वालो से निपटने के लिए एक खास तरह का पेंट लगाना शुरु कर दिया है। दरसल लोगों ने दीवारों पर स्पेशल वॉटर रेपलेंट पेंट कर दिया। शिपबिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले इस पेंट की यह खासियत है कि जो लोग दीवारों पर पेशाब करते हैं उन लोगों पर उनका पेशाब बाउंस होकर उन पर ही वापस गिर जाता है। तो समझ लीजिए अगर आप भी सार्वजानिक जगहों की दीवारों पर पेशाब करते हो तो अब जरा सम्भल कर करना। अगर अब आप पेशाब करेंगे दीवार पर तो अपने पेशाब से खुद भीग जाओगे। हाइड्रोफोबिक पेंट की यह तरकीब अगर भारत में इस्तेमाल की जाए तो यहां भी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब करने पर सबक मिलेगा। हालांकि, हाइड्रोफोबिक पेंट काफी महंगा होता है इसलिए इसे सारी दीवारों पर लगाना आसान नहीं है। खैर भारत में सार्वजनिक दीवारो पर पेशाब करने पर जुर्माना तो पहले से लगा है और उसे वसूला भी जाता लेकिन अगर इस पेंट से इंसान खुद अपने पेशाब से भीगने लगेगा तो लोगो की गन्दी आदत थोड़ी तो ठीक हो जायेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology