न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर इस ट्रक ड्राइवर ने बचाई हजारों की जान, जलते हुए तेल टैंकर को लेकर भागा; VIDEO

पाकिस्तान में इस समय मुहम्मद फैसल नाम का एक ट्रक ड्राइवर लोगों के लिए हीरो बना हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) भी मुहम्मद फैसल को इस्लामाबाद में सम्मानित करने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 1:53:51

अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर इस ट्रक ड्राइवर ने बचाई हजारों की जान, जलते हुए तेल टैंकर को लेकर भागा; VIDEO

पाकिस्तान में इस समय मुहम्मद फैसल नाम का एक ट्रक ड्राइवर लोगों के लिए हीरो बना हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) भी मुहम्मद फैसल को इस्लामाबाद में सम्मानित करने जा रहे हैं। दरअसल, बुधवार को फैसल हजारों लोगों की जान बचाने के लिए प्रांतीय राजधानी के कंबरानी रोड पर आबादी वाले इलाके से एक जलते हुए टैंकर को लेकर भागे थे। जिसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में देख कर ऐसा लग रहा है कि यह किसी फिल्म का सीन हो। एक पेट्रोल पंप पर फैसल की गाड़ी में आग लग गई थी जिसके बाद इसे लेकर भीड़ से दूर चले गए। फैसल की ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि ऑयल टैंकर फट जाएगा और मैं मर जाऊंगा।’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, 'अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर हजारों लोगों की जान बचाने के इस जज्बे की जितनी तारीफ की जाए, कम है।' शहबाज ने ड्राइवर को फोन करने और उसके साहस के प्रति सम्मान व्यक्त करने का निर्देश भी दिया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर कुद्दुस बिजेंजो ने भी ट्रक ड्राइवर के साहस और लोगों की जान बचाने के लिए 5 लाख के इनाम की घोषणा की है। बलूचिस्तान सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिजेंजो ने ड्राइवर के साहस और बहादुरी की प्रशंसा की है। उसके लिए एक खास पुरस्कार की घोषणा की है। अब मुहम्मद फैसल को इस्लामाबाद बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के स्ट्रेटजिक रिफॉर्म के प्रमुख सलमान सूफी ने अपने ट्वीट में बताया, 'बहुत जल्द ड्राइवर इस्लामाबाद में होगा।'

उन्होंने कहा, 'बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री पहले ही उसके लिए पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। बलूचिस्तान की सरकार की ओर ट्रक ड्राइवर के लिए उसकी योग्यता के अनुसार एक सरकारी नौकरी की भी घोषणा की जाएगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती