एक महिला घर से बाहर निकलती है। यहां एक लंबी सी कार खड़ी है। सामने घर की बिल्डिंग है और दूसरी तरफ कैंपस का मेन गेट लगा है। ऐसे में मेन गेट को खोल कर गाड़ी को बैक गियर के जरिए बाहर निकालना होगा। लेकिन नई तकनीक ने इसे बेहद आसान बना दिया। घर से बाहर निकलते ही महिला कंट्रोल पैनल के पास पहुंचती है। इसके बाद स्विच दबाते ही जिस जगह पर कार खड़ी है उसका पूरा का पूरा फ्लोर 360 डिग्री पर घूम जाता है। यानी गाड़ी का अगला हिस्सा मेन गेट की तरफ घूम जाता है। इसके बाद वो गाड़ी में बैठती हैं और फिर कैंपस का मेन गेट अपने आप खुल जाता है और कार चंद सेकंड में रोड पर पहुंच जाती है। आप सोच रहे होंगे कि भला इस तकनीक की क्या जरूरत है। तो बता दें कि शहरों में लोगों के घर काफी छोटे होते हैं। घर के बाहर का एरिया भी ज्यादा बड़ा नहीं होता। ऐसे में गाड़ी को पार्किंग के लिए ज्यादा जगह नहीं मिलती। लिहाजा गाड़ी को अपने घर के कैंपस से निकालना झंझट का काम होता है। ऐसे में इस नई तकनीक से लोगों को राहत मिल सकती है।Amazing pic.twitter.com/1XE4kAkKOQ
— Engineering & Technology (@RisingTechnolog) September 13, 2022
















