Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटा होने के कारण गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो सनक में घटा लिया 70 किलो वजन!

मोटा होने के कारण लड़के को गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया तो उसे ऐसी सनक चढ़ी की उसने 70 किलो वजन घटा लिया। लड़के का नाम पुवी बताया जा रहा है। पुवी ने अपनी फिटनेस जर्नी वाला जो वीडियो शेयर किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Aug 2022 10:28:25

मोटा होने के कारण गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो सनक में घटा लिया 70 किलो वजन!

मोटापा आज के समय में कई लोगों की तकलीफ बना हुआ हैं जिसके पीछे कर कारण हो सकते हैं। यह मोटापा अपने साथ बीमारियां तो लेकर आता हैं लेकिन कई बार इसकी वजह से आपके रिश्ते पर भी आंच आ जाती हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां मोटा होने के कारण लड़के को गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया तो उसे ऐसी सनक चढ़ी की उसने 70 किलो वजन घटा लिया। लड़के का नाम पुवी बताया जा रहा है। पुवी ने अपनी फिटनेस जर्नी वाला जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उसने बताया है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि 'तुम बहुत मोटे हो गए हो, इसलिए मैं तुम्हें छोड़ रही हूं'। इसके बाद उसने अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया, वर्कआउट किया, हाई प्रोटीन डाइट लिया। इसके अलावा हरी सब्जियां, कार्ब, चिकन, अंडे और ब्रेड आदि का सेवन किया और आज नतीजा सबके सामने है।
दरअसल, लड़के की गर्लफ्रेंड ने उसे 'बहुत मोटे हो गए हो तुम' कहकर ब्रेकअप कर लिया। इससे वह इतना आहत हुआ कि उसने अपना वजन घटाने की ठान ली और महज एक साल में ही उसने 70 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया। कभी लड़के का वजन करीब 139 किलो हुआ करता था, लेकिन आज उसका वजन लगभग 69 किलो है, यानी उसने अपना वजन आधा कर लिया है। पुवी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में जानकारी दी है।
ओवरवेट होने की वजह से पुवी हमेशा जैकेट पहनता था, लेकिन फिर भी उसका मोटापा झलकता रहता था। इस वजह से उसकी गर्लफ्रेंड ने भी उससे ब्रेकअप कर लिया। बस फिर क्या, जैसे ही उसका दिल टूटा, खुद को फिट करने के लिए उसने अपनी लाइफस्टाइल ही बदल दी। पुवी ने अपना वजन कम करने के लिए जिम ज्वाइन कर लिया और धीरे-धीरे अपना वजन घटाना शुरू कर दिया। आज पुवी में मोटापा नाम की कोई भी चीज नहीं है, बल्कि वह अब एकदम फिट है और साथ ही उसके एब्स भी दिखने लगे हैं। उसे अब पहचान पाना ही मुश्किल हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology