मेकअप आज के समय में महिलाओं की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। जहां पहले के समय में महिलाएं सिर्फ शादी-समारोह में मेकअप करवाती थी, वहीँ अब हर दिन पार्लर जाना पसंद करती हैं। मेकअप की कला जिसके पास हैं वह लोगों के लुक में ऐसा बदलाव करता हैं कि हर कोई हैरान रह जाता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं सोशल मीडिया पर जहां एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने प्रोफेशनल ट्यूटोरियल्स शेयर किए और उसकी इस कला को देखकर लोगों ने उसे गिरफ्तार करने की मांग कर डाली। अब इस वीडियो में ऐसा क्या था आइये जानते हैं इसके बारे में।














