जब भी आप कभी हवाई सफ़र करते हैं तो यात्रा के दौरान आपकी परेशानियो को हल करने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट होते हैं। ये सर्विस प्रोवाइड करते हुए आपकी तकलीफों को दूर करने की कोशिश करते हैं ताकि आपकी यात्रा सुखद रहे। सोशल मीडिया पर फ्लाइट अटेंडेंट का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया हैं जिसे बहुत पसंद किया जा रहा हैं। इस वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट एक रोते हुए बच्चे को गोद में उठाकर चुप कराते हुए नजर आ रहा हैं जिसने सभी का दिल जीत लिया हैं। वीडियो वायरल हो रहा हैं और लोग इसपर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फ्लाइट अटेंडेंट की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर जीवन वेंकटेश ने शेयर किया हैं। उन्होंने नील मैलकम नाम के फ्लाइट कर्मी को टैग कर आभार व्यक्त किया।














