न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांचवी बार भी जुड़वा बच्चे पैदा हुए तो पति ने निकाला पत्नी को घर से बाहर!

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं युगांडा (Uganda) से जहां एक पति अपनी पत्नी के जुड़वा बच्चे पैदा होने से इस कदर नाराज हुआ कि उसे घर से बाहर ही निकाल दिया। महिला के पति ने अपनी पत्नी को उसकी पांचवी डिलीवरी के बाद बच्चों के साथ घर से निकाल दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jul 2022 7:30:53

पांचवी बार भी जुड़वा बच्चे पैदा हुए तो पति ने निकाला पत्नी को घर से बाहर!

जब भी कोई कपल मां-बाप बनता हैं तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता हैं और जब जुड़वां बच्चे हो तो यह खुशियां और बढ़ जाती हैं। लेकिन इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं युगांडा (Uganda) से जहां एक पति अपनी पत्नी के जुड़वा बच्चे पैदा होने से इस कदर नाराज हुआ कि उसे घर से बाहर ही निकाल दिया। महिला के पति ने अपनी पत्नी को उसकी पांचवी डिलीवरी के बाद बच्चों के साथ घर से निकाल दिया हैं। महिला युगांडा की रहने वाली नलोंगो ग्लोरिया हैं। इस मामले को जानने के बाद नलोंगो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। अपने नौवें और दसवें बच्चे को गोद में लेकर महिला ने मदद की फ़रियाद की है।

दरअसल, महिला ने जुड़वा बच्चे पैदा किये थे। लेकिन इससे पहले भी उसके चार जुड़वा बच्चे ही थे। इस तरह पांच डिलीवरी में उसके कुल 10 बच्चे हो गए हैं। ये देखने के बाद उसके पति स्सालोंगो ने बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। जैसे ही इस बार की डिलीवरी की जानकारी स्सालोंगो को हुई, उसने तुरंत ही अपनी बीवी और सारे बच्चों से रिश्ता तोड़ लिया। अपना दुःख लोकल चैनल से शेयर करते हुए नलोंगो ने बताया कि जब वो फिर से ट्विन्स कैरी कर रही थी तभी से उसके पति का बर्ताव बदल गया था। वो उसे बार-बार अपने मायके चले जाने को कहता था। लेकिन अब तो उसने डिलीवरी के बाद उसे छोड़ ही दिया।

अपनी डिलीवरी के बाद नलोंगो घर जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन तभी उसे पता चला कि उसके पति ने उससे रिश्ता तोड़ दिया है। महिला को लगा था कि घर पर उसके स्वागत की तैयारियां चल रही होगी। लेकिन यहां तो मामला ही पलट गया। नलोंगो ने बताया कि उसे अपने माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उसे बचपन में ही काम करने के लिए बाहर बेच दिया गया था। उसके पास अपना कहने के लिए कोई नहीं है। पांच डिलीवरी से हुए दस बच्चों के साथ वो सड़क पर आ गई है। उसने आगे कहा कि उसे अपने बच्चों से कोई दिक्कत नहीं है। वो इनके पिता की तरह इन्हें नहीं छोड़ेगी। वो सारे तकलीफ सहकर भी उन्हें पाल लेगी। हालांकि, अभी उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है और वो अपने बच्चों एक साथ सड़क पर रह रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज