Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम जिसने किया सभी को हैरान

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां दूल्हा शादी वाले दिन ही भाग गया और उसके बाद दुल्हन ने जो किया वो सभी को हैरान करने वाला हैं। हैरानी की बात ये है कि होने वाले दूल्हे ने ही शादी के लिए लड़की को प्रपोज किया था। चौंकाने वाला ये मामला ब्रिटेन का है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Sep 2022 10:45:08

शादी वाले दिन भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम जिसने किया सभी को हैरान

शादी किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत स्पेशल दिन होता हैं जिसे वे जी भरकर एंजॉय करना चाहते हैं। यह दिन उन्हें जिंदगीभर याद रहता हैं। इसलिए कई लोग अपना शादी वाला दिन बहुत आलिशान व्यतीत करते हैं। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां दोनों में से कोई एक शादी से मुकर जाता हैं और दूसरे पार्टनर का दिल दुखाता हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां दूल्हा शादी वाले दिन ही भाग गया और उसके बाद दुल्हन ने जो किया वो सभी को हैरान करने वाला हैं। हैरानी की बात ये है कि होने वाले दूल्हे ने ही शादी के लिए लड़की को प्रपोज किया था। चौंकाने वाला ये मामला ब्रिटेन का है।
15 सिंतबर को ब्रिटेन के वेल्स की रहने वाली काइली स्टीड की शादी होनी थी, लेकिन दूल्हा आया ही नहीं। काइली को जब दूल्हा के भागने का पता चला, तो वो अंदर से टूट-सी गई। पेशे से इंश्योरेंस क्लर्क काइली ने बताया कि उसने शाम 4 बजे तक दूल्हे का इंतजार किया, लेकिन वो नहीं आया। फोन करने की भी कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खुद मेहमानों के सामने सारी रस्में पूरी कीं। बता दें कि काइली ने इस आयोजन पर 10 लाख खर्च किए थे। दूल्हे ने आखिर ऐसा क्यों किया, काइली भी इस जवाब के इंतजार में हैं।
काइली बताती हैं, दिसंबर 2018 में उनके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। अगस्त 2020 में उसने काइली को प्रपोज किया था। शादी से एक दिन पहले सबकुछ ठीक चल रहा था। काइली और उसके दोस्त जश्न में डूबे हुए थे। वहीं, दूल्हे और उसके दोस्त भी पास ही में पार्टी कर रहे थे।

काइली के मुताबिक, दोनों ने तय किया था कि शादी से एक दिन पहले दोनों बात नहीं करेंगे। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा क्यों दिया। दूल्हे के दोस्त ने ही काइली को फोन पर बताया था कि वह जा चुका है। काइली को उम्मीद थी कि लड़का वापस आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूल्हे की हरकत से काइली टूट चुकी थी। लेकिन अपने गम को छिपाकर उसने पिता, भाइयों और दूल्हे के साथ डांस बी किया। फिर शादी की सारी रस्में भी निभाई। अब इस घटना के बाद काइली के दोस्तों ने क्राउडफंडिंग के लिए गो फंड मी पर एक पेज बनाया है, ताकि शादी के खर्च की भरपाई हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology