शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में ही मजे से खाना नहीं खा पाते है लेकिन एक दुल्हन का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा, इसमें वो अपनी शादी से पहले Momos खाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शादी से पहले दुल्हन लहंगे में बैठी हुई है, वो पूरी तरह से शादी के लिए तैयार है, मेकअप पूरा हो चुका है और वो मजे से प्लेट में रखे मोमोज खा रही हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो मोमोज खाकर बहुत ज्यादा खुश हों।














