वर्तमान समय में हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखता हैं। पहले तो घर में ही फेरे ले लिए जाते थे लेकिन आजकल लोग इसे फैंसी इवेंट की तरह मनाते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं। इसके लिए कई लोग समुद्र किनारे कोई जगह खोजते नजर आते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी डेस्टिनेशन वेडिंग का नजारा दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। इसमें एक कपल ने समुद्र के किनारे सात फेरे लेने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला उनके मेहमानों को मंहगा पड़ गया। समुद्र से आई एक बड़ी सी लहर ने उनकी शादी पर पानी फेर दिया। इसे देखकर कई लोगों ने समुद्र किनारे कभी वेडिंग प्लान ना करने की कसम खाई। वहीं कुछ ने अपने ऐसे दोस्तों को टैग किया,जो ऐसा ही कुछ प्लान करने जा रहे थे।














