बीते दिनों देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया जहां भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में दही-हांडी के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दही-हांडी का नजारा अपनेआप में अद्भुद होता हैं जहां जोश और उत्साह देखने को मिलता हैं एवं गोविंदा अपने साथियों के ऊपर चढ़कर दही-हांडी फोड़ते हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर दही-हांडी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया।














