वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपना हाथ से कोबरा को पकड़ा हुआ है और उसे पीछे से किस करने की कोशिश कर रहा है, तभी अचानक कोबरा आगे घूम जाता है और उसे काट लेता है। उसके बाद वह कोबरा को तुरंत ही छोड़ देता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग उस कोबरा को पकड़ने की सोचते हैं, पर डर के मारे उसे नहीं पकड़ते। ऐसे में कोबरा वहां से भाग जाता है। बताया जा रहा है कि यह मामला कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के बोम्मनकट्टे का है और दो दिन पहले ही यह हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स को सांप ने काटा, वह सांपों का रेस्क्यू करता है और उन्हें जंगल में छोड़ देता है, लेकिन इस बार वह खुद ही सांप का शिकार हो गया। हालांकि सांप के काटने के बाद तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। फिलहाल वह ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।Kiss of death ☹️
— Susanta Nanda (@susantananda3) October 2, 2022
Respect wild & their wilderness🙏🙏 pic.twitter.com/BlEShSXOKH
















