न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला को हुई अनोखी बीमारी! 16 रात बेहोश रहने के बाद चली गई याददाश्त, भूली पिछले 20 साल की यादें

हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं एक महिला के साथ जिसे अनोखी बीमारी हुई और उसे 16 रात बेहोश रहने के बाद याददाश्त जाने की परेशानी हुई जिसमें वह पिछले 20 साल की यादें गंवा चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 8:27:11

महिला को हुई अनोखी बीमारी! 16 रात बेहोश रहने के बाद चली गई याददाश्त, भूली पिछले 20 साल की यादें

आपने याददाश्त जाने के बारे में तो सुना ही होगा जिसमें लोग अपनी जिन्दगी का कुछ हिस्सा भूल जाते हैं। हांलाकि ऐसे मामलों में देखा गया हैं कि किसी एक्सीडेंट के बाद यह होता हैं। लेकिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं एक महिला के साथ जिसे अनोखी बीमारी हुई और उसे 16 रात बेहोश रहने के बाद याददाश्त जाने की परेशानी हुई जिसमें वह पिछले 20 साल की यादें गंवा चुकी हैं। यहां तक कि वह अपने पति और बच्चों को भी भूल गई। यह परेशानी ब्रिटेन में रहने वाली 43 वर्षीय क्लेयर मफेट के साथ हुई।

Claire Muffe ने बताया कि, 'साल 2021 में Encephalitis के कारण मेरी तबीयत खराब हुई थी। सर्दी लगने के कारण उस दिन मैं जल्दी सो गई। अगली सुबह पति स्कॉट ने मुझे जगाने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं उठ सकी। उसके बाद मुझे एम्बुलेंस द्वारा ब्रूमफील्ड अस्पताल ले जाया गया। दौरे पड़ने के कारण मैं बेहोश हो गई थीं। मुझे वेंटिलेटर पर रखा गया और लाइफ सपोर्ट के दौरान भी मेरे दौरे जारी रहे, इसलिए मुझे रॉयल लंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया।' वहीं आगे मिली जानकारी के तहत टेस्ट के बाद न्यूरोलॉजिस्टों ने पुष्टि की कि क्लेयर मफेट का मस्तिष्क एन्सेफलाइटिस (Encephalitis) के कारण सूज गया था। हालाँकि खुशकिस्मती यह रही कि 16 रातों के बाद मफेट को होश आ गया लेकिन बदकिस्मत यह रहा कि उनकी याददाशत जा चुकी थी। जी दरअसल जांच में पता चला कि क्लेयर मफेट Encephalitis नाम की बीमारी से जूझ रही थीं।

वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी में दिमाग में सूजन आ जाती है, जिस कारण इंसान भूलने भी लगता है। इसे 'दिमागी बुखार' भी कहा जाता है। ऐसे में एक वेबसाइट से बातचीत में क्लेयर मफेट ने बताया- 'मैं पति, बच्चे, शादी सब भूल चुकी थी। मुझे ये भी नहीं याद था कि मेरे पति ने मुझे कैसे प्रपोज किया था।' वो कहती हैं मुझे पिछली करीब 20 सालों की बातें नहीं याद नहीं हैं। परिवार में कई लोग गुजर गए, लेकिन मफेट को कुछ भी याद नहीं। हालांकि, अब धीरे-धीरे उनकी याददाश्त मजबूत हो रही है, लेकिन फिर भी पूरी तरह से चीजें याद नहीं हैं।' आपको बता दें कि मफेट अभी बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही हैं और अपनी यादों को दोबारा पाना चाह रहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल