Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए निकाला अनोखा नियम, काम नहीं हुआ तो खाने पड़ेंगे कच्चे अंडे!

एक अनोखा मामला सामने आ रहा हैं चीन से जहां एक कॉर्पोरेट कंपनी में कर्मचारी अपना काम नहीं कर पाते हैं तो उन्हें कच्चे अंडे खाने पड़ते हैं। अगर उन्होंने इससे मना किया तो उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 3:34:38

कंपनी ने कर्मचारियों के लिए निकाला अनोखा नियम, काम नहीं हुआ तो खाने पड़ेंगे कच्चे अंडे!

हर देश और कंपनी का अपना वोकिंग कल्चर होता हैं जिसे अपनाते हुए ज्यादा से ज्यादा आउटपुट निकालने की कोशिश की जाती हैं। कई बार इस कोशिश के चक्कर में कुछ कंपनियां ऐसे नियम निकाल देती हैं जो वहां के कर्मचारियों के लिए सजा बन जाता हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आ रहा हैं चीन से जहां एक कॉर्पोरेट कंपनी में कर्मचारी अपना काम नहीं कर पाते हैं तो उन्हें कच्चे अंडे खाने पड़ते हैं। अगर उन्होंने इससे मना किया तो उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ये कॉन्ट्रोवर्शियल सज़ा कर्मचारियों को उनका टार्गेट पूरा करने पर मजबूर करेगी। वहीं कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि कर्मचारी ही सेल्स प्रोसेस के लिए ज़िम्मेदार होता हैं, ऐसे में इनाम और सज़ा भी इसी का हिस्सा है।
चीन में मौजूद Zhengzhou टेक्नोलॉजी कंपनी को लेकर एक इंटर्न ने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसने बताया है कि कंपनी के अंदर कर्मचारियों के लिए अजीब नियम हैं। अगर कोई वक्त पर अपना टार्गेट पूरा नहीं कर पाता और कंपनी की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता तो उसे कच्चे अंडे खाने पड़ते हैं। इंटर्न ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान जब उसने ऐसा करने से मना किया तो मैनेजमेंट ने उसे इंटर्नशिप खत्म करने पर मजबूर किया। उसने ये भी बताया कुछ कर्मचारियों को अंडे खाने में उल्टी भी आ जाती है लेकिन इससे मैनेजमेंट को कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां तक कि इस पर सवाल करते ही एच आर का सीधा सवाल होता है – कौन सा कानून कच्चे अंडे खाने से रोकता है? जब से चीनी सोशल मीडिया पर इस बारे में पता चला है लोग कंपनी पर भड़के हुए हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये अमानवीय व्यवहार है और कच्चे अंडे खाने से शरीर को तमाम नुकसान भी होते हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद जिनशुई ज़िले के लेबर इंस्पेक्शन ब्रिगेड ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें इस गवाही भी ज्यादा सबूत की ज़रूरत होगी। चूंकि ये बयान भी एक इंटर्न का है, ऐसे में इसे कर्मचारी की टेस्टीमोनी नहीं मानी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology