आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें कई बाइकर अपनी जान की रिस्क पर स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं क्योंकि इस वीडियो में बाइक बिना ड्राइवर के चलती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे बड़ी हैरानी की बात यह हैं कि पीछे वाली सीट पर एक शख्स एक ही साइड अपने पैर करके बैठा हैं और मोबाइल पर लगा हुआ हैं। वीडियो को realkaranchawla_ नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लगता है कि बाइक मिस्टर इंडिया चला रहा है। वीडियो को अबतक 18 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है।














